फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   car ran over a drunk youth lying on the road in gurugram

Video: नशे में सड़क पर लेटे युवक पर चढ़ी गाड़ी, भूतेश्वर मंदिर के पास हुआ हादसा

Fri, 29 Aug 2025 11:29 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: विकास कुमार Updated Fri, 29 Aug 2025 11:29 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक नशे की हालत में सड़क के बीच में लेटा हुआ है। उसी दौरान एक सफेद रंग की क्रेटा गाड़ी आती है और उसके आधे शरीर पर चढ़ जाती है। 

विज्ञापन
car ran over a drunk youth lying on the road in gurugram
सड़क पर लेटे युवक पर चढ़ी कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम सदर बाजार के पास भूतेश्वर मंदिर के पास नशे की हालत में सड़क पर लेटे युवक पर एक गाड़ी चढ़ गई। गाड़ी चढ़ते ही आस-पास मौजूद लोगों ने शोर मचा दिया जिससे गाड़ी चालक सचेत हो गया और गाड़ी रूक गई। इस हादसे में गनीमत यह रही कि युवक को गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। हालांकि इस मामले में पुलिस को अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। घटना किस दिन की है यह अभी पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक नशे की हालत में सड़क के बीच में लेटा हुआ है। उसी दौरान एक सफेद रंग की क्रेटा गाड़ी आती है और उसके आधे शरीर पर चढ़ जाती है। वीडियो में देखने से लगता है कि वह गाड़ी भी गलत दिशा से आ रही थी। युवक पर गाड़ी चढ़ते हुए देख वहां पर मौजूद लोग शोर मचा देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर चालक गाड़ी रोकता है और बाहर आकर युवक को देखता है। उसको देखकर फिर वह अपनी गाड़ी लेकर निकल जाता है। हालांकि नशे की वजह से युवक उठकर खड़ा भी नहीं हो पा रहा था।वहां पर मौजूद युवक उसको उठाने की कोशिश करने लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed