फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Canter overturned due to loss of balance, two killed, three injured

Gurugram News: संतुलन बिगड़ने से कैंटर पलटा, दो की मौत, तीन घायल

Mon, 22 May 2023 10:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
Canter overturned due to loss of balance, two killed, three injured
मुंबई दिल्ली एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, 20 से अधिक पशुओं की भी मौतसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फिरोजपुर झिरका। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर सुबह पांच बजे राजस्थान से पशुओं को भरकर ला रही एक केंट्रा का टायर फट जाने से गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। गाड़ी इब्राहिम बास के लिए बने पुलिए में जा गिरी, जिससे मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। वही केंट्रा में सवार लगभग 20-25 भैंसों में से 20 से अधिक की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से केंट्रा में फंसे शवों को निकाला गया। जानकारी पुलिस को दी गई लेकिन पुलिस दो घंटे बाद पहुंची, तब तक ग्रामीणों ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अलाफिया अस्पताल पहुंचाया।


जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह पांच बजे दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर अचानक एक केंट्रा के टायर फटने की आवाज आई और टायर फटने के बाद गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। इब्राहिम बास के पास बनी पुलिया में हाईवे से गाड़ी केंट्रा नीचे आ गिरी, जिससे मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई, जिनकी पहचान नासिर पुत्र फतेह मोहम्मद इमरान पुत्र रहीम निवासी नावली के रूप में हुई। ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिलने पर तुरंत प्रभाव से राहत के लिए कार्य किया गया और तीन गंभीर अवस्था में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने दुर्घटना के तुरंत बाद 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दे दी गई थी, लेकिन पुलिस द्वारा दो घंटे बाद भी मौके पर नहीं पहुंचा गया, जिसके बाद घायलों को ग्रामीणों की मदद से ही अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। वहीं मृतक नासिर के चाचा लियाकत ने इस बाबत दुर्घटना की शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

फोटो: इब्राहिम बास के फ्लाईओवर में शव को निकालते ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed