फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   'Call 50 percent of employees at bus depot'

बस डिपो में 50 फीसदी कर्मचारियों की बुलाने की मांग

Tue, 20 Apr 2021 05:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 05:34 PM IST
विज्ञापन
'Call 50 percent of employees at bus depot'
गुरुग्राम। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन ने परिवहन विभाग के अधिकारियों और परिवहन मंत्री से मांग की है कि कोरोना संक्रमण के दौर में रोडवेज कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर व्यवस्था की जाए। उनके लिए अच्छी क्वालिटी के मास्क, सैनिटाइजर और रोग प्रतिरोधी दवाइयां उपलब्ध कराई जाएं। शासन के निर्देश पर 50 फीसदी कर्मचारियों को ही काम पर बुलाएं।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए संदीप दलाल ने कहा कि कोरोना महामारी में सभी विभागों में 50 फीसदी स्टाफ की ड्यूटी लगाई जा रही है। ऐसे में रोडवेज कर्मचारियों की सेेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जरूरत के अनुसार ही चालक-परिचालकों से कार्य लिया जाए। क्योंकि कोरोना के कारण कम ही लोग घरों से निकल रहे हैं, जिससे बसों में कम सवारियां बैठ रही हैं, तो बसों की जरूरत भी पहले की अपेक्षा कम है। ऐसे में गुरुग्राम बस डिपो में प्रदेश सरकार के आदेशानुसार रोस्टर तैैयार करके आधे कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुलाया जाए। संदीप ने कहा कि हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी जान की परवाह न करते हुए जनता की सेेवा में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

पूर्व में भी कोरोना की वजह से सब कुछ बंद था, तब हरियाणा रोडवेज के चालकों-परिचालकों द्वारा ही प्रवासियों को उनके राज्यों में लेे जाया गया था। बैठक में प्रवीन जांगड़ा, मनीष दलाल, श्यामलाल, प्रवीन देशवाल, संदीप अलावत, भूपेन्द्र, नरेन्द्र, शशिभूषण शर्मा, अनूप यादव, अमनदीप, सज्जन ग्रेेवाल, दीपक, मनोज शर्मा और सुरेश छिक्कारा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed