{"_id":"645548438bd8df4b0a059666","slug":"cab-driver-murdered-case-registered-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-4664-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कैब चालक की हत्या, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कैब चालक की हत्या, मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शव हाईवे की सर्विस रोड पर फेंका, सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर 18 थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक कैब चालक की हत्या कर उसका शव दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर फेंक दिया। राहगीर की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद परिजनों को सूचना दी। परिजनों के बयान पर सेक्टर 18 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या व सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज किया है।
शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि इफको चौक के पास जयपुर से दिल्ली की तरफ पेट्रोल पंप के पास सेक्टर-17सी में खून से लथपथ युवक का शव पड़ा हुआ है। वहां से गुजर रहे युवक ने देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियो ने देखा की मृतक युवक के सिर और सीने पर धारदार हथियार से कई वार करके उसकी हत्या की गई है। मौके पर काफी खून भी निकला हुआ था। मृतक के कपड़ों की जांच करने पर उसकी पहचान 38 वर्षीय नंद कुमार के रूप में हुई। मूलरूप से बिहार का रहने वाला नंदकुमार वर्तमान में परिवार के साथ दिल्ली के करोल बाग इलाके में रहता था। पहचान होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया और परिजनों को सूचना दी।
सेक्टर-17/18 थाना प्रभारी हरकेश ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक कैब चलाने का काम करता था। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द आरोपियों की पहचान कर उसको गिरफ्तार किया जाएगा।