फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   by the governmet order the onward decision should be taken

सरकार के निर्देश पर ही म्यूकरमाइकोसिस पर उठाए जाएंगे कदम

Sat, 15 May 2021 11:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
by the governmet order the onward decision should be taken
गुरुग्राम। ब्लैक फंगस इन्फेक्शन (म्यूकरमाइकोसिस) को लेकर चारों तरफ भले ही काफी चर्चाएं चल रही हों, लेकिन जिला स्वास्थ्य विभाग इसको लेकर निजी स्तर पर कोई भी कदम उठाने का मन नहीं बना पा रहा है। विभाग के मुताबिक इस बारे में सरकार के निर्देशानुसार ही जिला स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, जिले के निजी अस्पतालों में म्यूकरमाइकोसिस के मरीज आने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. वीरेंद्र यादव ने बताया कि सभी अस्पतालों को ब्लैक फंगस इन्फेक्शन से संबंधित मरीजों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के साथ साझा करने का निर्देश दे दिया गया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में अब तक एक भी म्यूकरमाइकोसिस का मरीज दर्ज नहीं हुआ है। ऐसे मरीजों के इलाज के लिए अलग सेंटर बनाने के सरकार की तरफ से जो निर्देश प्राप्त होंगे, उसी के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। विभाग भले ही जानकारी से अनभिज्ञ हो लेकिन जिले के निजी अस्पतालों में इसके अब तक करीब एक दर्जन मरीज पहुंच चुके हैं। अकेले फोर्टिस अस्पताल में ही इससे पीड़ित 10 मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में इलाज की है व्यवस्था
सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल प्रबंधन इसके इलाज की पूरी व्यवस्था होने की बात कह रहा है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनीष राठी ने बताया कि इससे संबंधित सभी दवाएं नागरिक अस्पताल में उपलब्ध हैं। ऐसे मरीजों के इलाज में एंटी वायरल दवाएं चलाई जाती हैं और इसकी अस्पताल में उपलब्धता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं लक्षण
फोर्टिस अस्पताल के हिमेटोलॉजी विभाग के मुख्य निदेशक डॉ. राहुल भार्गव के मुताबिक म्यूकोरमाइकोसिस के लक्षणों में नाक बंद होना, नाक से खून के धब्बे आना, देखने में धुंधलापन, लगातार तेज सिर दर्द, आंखों व नाक पर सूजन, उल्टी, बुखार, छाती में दर्द शामिल हैं। इन लक्षणों वाले मरीजों को तत्काल डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। डॉक्टरों के मुताबिक ब्लैक फंगस गंभीर संक्रमण है, जो खासतौर पर जमीन के नीचे व लकड़ी, कंपोस्ट खाद समेत अन्य सड़ने वाली वस्तुओं में पाया जाता है। सबसे खास बात यह है कि कोरोना वायरस की तरह ही सांस के जरिए ये इन्फेक्शन शरीर में प्रवेश करता है। लंबे समय से शरीर में हुआ घाव भी इसके प्रसार की वजह बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed