फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   By-elections will be held for 1 sarpanch and 11 panchs today

Gurugram News: 1 सरपंच और 11 पंचों का आज होगा उपचुनाव

Sat, 08 Jul 2023 10:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
By-elections will be held for 1 sarpanch and 11 panchs today
लहरवाड़ी गांव में 200 पुलिसकर्मी और अधिकारी तैनात
विज्ञापन


यूनुस अलवी
पुन्हाना। रविवार को नूंह जिले में एक महिला सरपंच और 11 पंचों का उपचुनाव कराया जाएगा। लहरवाड़ी गांव में शांतिपूर्ण सरपंच का उपचुनाव हो इसको लेकर 200 पुलिसकर्मी और अधिकारी तैनात किए गए हैं। लहरवाड़ी गांव के 2797 मतदाता 14 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। वोटिंग कराने के लिए पंचायत विभाग ने पोलिंग पार्टियां गांवों को रवाना कर दिया है।
जिला विकास एवम पंचायत अधिकारी (डीडीपीओ) नवनीत कौर ने बताया कि 9 जुलाई को नूंह जिले में एक सरपंच और 11 पंचों के लिए चुनाव कराया जाऐगा। जबकि 102 पंच निर्विरोध चुन लिए गए जबकि 34 पंचों के लिए कोई पढ़ा लिखा उम्मीदवार ने मिलने से कोई नोमिनेशन नहीं हुआ, जिस कारण 34 पंचों के पद रिक्त रहेंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के आदेश पर 9 जुलाई को फिरोजपुर झिरका खंड में 24 पंच, इंद्री में 7 पंच, नगीना में 22 पंच, नूंह में 25 पंच, तावडू में 36 पंच और पुन्हाना व पिनगवां में 13-13 पंचों सहित जिले में कुल 147 पंचायत पंचों का उप चुनाव कराया जाना था। अब जिले में केवल 11 पंचों और एक सरपंच पद का चुनाव होगा।
विज्ञापन

पुन्हाना के पंचायत अधिकारी नसीम खान ने बताया कि गांव लहरवाड़ी महिला सरपंच पद के लिए रविवार को उपचुनाव किया जा रहा है। गांव में 2797 वोट और तीन बूथ हैं। शनिवार को गांव में तीन पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि लहरवाड़ी गांव की पूर्व महिला सरपंच असमीना की प्रसव के दौरान मृत्यु होने के कारण उपचुनाव कराया जा रहा है। जिसमें अनीसा, अफरोज, अफसाना, अरफीना, अरशीदा, अंजुमन, समीना खान, तोहफा, मुक्ती बानो, वकीला, वारिसा, सबीला, सलमा, साहिना महिलाओं सहित कुल 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगी और वोटिंग के बाद मौके पर ही रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुन्हाना के डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि लहरवाड़ी गांव में सरपंच पद का उपचुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हो, इसको लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई हैं, जिसमें 7 पुलिस इंस्पेक्टर, एक रिजर्व फोर्स कंपनी, 8 सब इंस्पेक्टर, 14 हवालदार सहित करीब 200 पुलिसकर्मी और अधिकारियों को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि पोलिंग बूथ पर वोटरों के अलावा कोई परिंदा पर भी नहीं मार सकेगा। अगर किसी ने वोटिंग प्रक्रिया में खलल डालने की कोशिश की तो उनके साथ सख्ती से निपटा जाएगा। डीएसपी अशोक कुमार का कहना है कि गांव में शांतिपूर्ण चुनाव हो, इसको लेकर कई दिन पहले सभी उम्मीदवारों और गांव के प्रमुख लोगों के साथ बैठक कर शांति भंग करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी असामाजिक तत्वों को दे दी गई है।
फोटो लहरवाड़ी गांव का स्कूल जिसमे रविवार को सरपंच के लिए वोटिंग होगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed