{"_id":"6453ff1837265b6a2c0268b7","slug":"buyers-and-builders-clashed-on-the-call-of-stp-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-4592-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एसटीपी के बुलाने पर पहुंचे खरीदार और बिल्डर पक्ष आपस में भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एसटीपी के बुलाने पर पहुंचे खरीदार और बिल्डर पक्ष आपस में भिड़े
विज्ञापन
दोनों पक्षों ने थाना सेक्टर-14 में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी
एक-दूसरे पर मारपीट करने और धमकी देने के आरोप लगाए
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-37 डी स्थित आशियारा प्रोजेक्ट में देरी और पार्किंग की जमीन बेच दिए जाने के मामले में वरिष्ठ नगर योजनाकार कार्यालय पहुंचे खरीदार और बिल्डर पक्ष के लोगों में नोकझोंक और विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, गाली गलौज और धमकी देने का आरोप लगाते हुए एक-दूसरे के खिलाफ थाना सेक्टर-14 में तहरीर दी है।
आशियारा सोसाइटी के सचिव अमित कुमार की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि 28 अप्रैल को एसटीपी के यहां पर दोनों पक्षों को बुलाया गया था। बैठक में सभी बातें रखी गईं। खरीदारों की ओर से जो भी बिंदु रखे गए उन्हें एसटीपी ने स्वीकार कर लिया। बाहर आकर खरीदार पक्ष खड़ा हुआ था कि बिल्डर के प्रतिनिधि मनदीप सिंह भी वहां आ गए। आरोप है कि उन्होंने खरीदारों के साथ दुर्व्यवहार किया। गाली गलौज करते हुए धमकी दी।
दूसरी ओर बिल्डर पक्ष के प्रतिनिधि मनदीप सिंह की ओर से भी थाना सेक्टर-14 में तहरीर दी गई है। इसमें कहा गया है कि एसटीपी के साथ प्रोजेक्ट की प्रगति को लेकर बैठक थी। उन्होंने आरोप लगाया कि जब खरीदारों की बातों से एसटीपी संतुष्ट नहीं हुए तो खरीदारों ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। बाद में खरीदार बैठक से बाहर चले गए लेकिन अमृत कुमार, संदीप कुमार, धनंजय पांडे, दिलबाग सिंह दहिया और राकेश कमरे में ही रहे। यहीं पर आरोपियों ने हमला किया और धमकी दी। पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर ले ली है।
विज्ञापन
आशियारा अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट सन 2018 में लॉन्च हुआ था। इसमें 13 टावर में कुल 992 यूनिट हैं। 7.5 एकड़ में बनाए गए प्रोजेक्ट को जनवरी 2023 में पूरा करके देना था। अभी तक यह प्रोजेक्ट पूरा नहीं है। अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट में पार्किंग का पैसा खरीदारों ने दिया है। इसके बाद भी बिल्डर ने कुछ लोगों को पार्किंग का एरिया बेचा। पैसे भी लिए। इस बात के साक्ष्य सहित एसटीपी से शिकायत की गई थी। नियमानुसार अफोर्डेबल हाउसिंग में पार्किंग एरिया बेचा नहीं जा सकता है।