फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bulletproof vehicle and rifle recovered from Monu Manesar in Pataudi firing case

पटौदी फायरिंग केस: मोनू मानेसर के पास से बुलेटप्रूफ गाड़ी और राइफल बरामद, अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अगली पेशी

Wed, 11 Oct 2023 08:20 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 11 Oct 2023 08:20 PM IST
सार

पटौदी फायरिंग केस में मोनू मानेसर को 14 दिनों की रिमांड पर भेजा गया है। रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एक राइफल भी बरामद की है।

विज्ञापन
Bulletproof vehicle and rifle recovered from Monu Manesar in Pataudi firing case
पेशी के दौरान मोनू मानेसर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हत्या के प्रयास के मामले में चार दिन का पुलिस रिमांड पूरा होने बुधवार को मोनू मानेसर को पटौदी कोर्ट में पेश किया गया। रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एक राइफल भी बरामद की है। जांच में सामने आया है कि राइफल एक गन हाउस में जमा करा दी गई थी। पुलिस ने अदालत से मोनू को फिर रिमांड मांगी गई थी, लेकिन कोर्ट ने मोनू को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया। मामले में अगली सुनवाई 25 अक्तूबर को होगी। सुरक्षा को देखते हुए मोनू की अगली पेशी वीडियो कांफ्रेंस के जरिए की जाएगी। यह आदेश सब डिवीजन ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट तरन्नुम खान की अदालत ने दिया है।

विज्ञापन

छह फरवरी को पटौदी के बब्बरशाह मोहल्ले में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया था। आरोप है कि झगड़े के दौरान मोनू की तरफ से की गई फायरिंग में गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। मामले में पुलिस पटौदी निवासी ललित और राकेश को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी सुनील उर्फ सुल्ली को भी कोर्ट में पेश किया गया। वहीं, मानेसर निवासी मोहित उर्फ मोनू यादव फरार था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते दिनों नूंह पुलिस ने भड़काऊ पोस्ट के एक मामले में मोनू को गिरफ्तार किया था। वहीं से राजस्थान पुलिस मोनू को नासिर-जुनैद हत्याकांड में प्रोडक्शन वारंट पर गई थी। चार दिन पहले ही पटौदी पुलिस राजस्थान से मोनू को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी और उसे पटौदी की मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट से पुलिस ने मोनू को पूछताछ के लिए चार दिनों की रिमांड पर लिया था।

विज्ञापन

बुलेटप्रूफ गाड़ी और राइफल बरामद
रिमांड के दौरान पुलिस ने मोनू से बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो गाड़ी, राइफल और चार कारतूस बरामद किए हैं। मोनू ने बताया कि वह छह फरवरी 2023 को साथियों के साथ राकेश के घर गया था। वहां पर ललित ने बताया कि यहां एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष को तंग करते है और वे आने वाले हैं। तब मोनू ने पटौदी निवासी सुल्ली को फोन करके बुला लिया। कुछ देर बाद दूसरे पक्ष के लोग वहां आ गए और उन लोगों ने राकेश के घर पर पथराव कर दिया। मोनू को गोली की आवाज सुनाई दी। जवाब में उसने लाइसेंसी राइफल से हवाई फायर किए और पिस्टल से भी एक-दो फायर किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed