फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Built a seven-bed isolation center in Palam Vihar

पालम विहार में सात बेड का आइसोलेशन केंद्र बनाया

Sat, 01 May 2021 11:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Built a seven-bed isolation center in Palam Vihar
गुरुग्राम। कोरोना महामारी के प्रकोप से बचने के लिए सभी लोग अपने स्तर से प्रयास कर रहे हैं। कुछ ऐसे ही प्रयास पालम विहार कॉलोनी के लोगों द्वारा किया गया है। कॉलोनी में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए सात बेड का आइलोशेन केंद्र बनाया गया है, जिसमें हल्के लक्षण वाले मरीजों के रहने की व्यवस्था की गई है और उनके उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए सोसाइटियों में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ी, तो बचाव के लिए कदम भी उठाए जा रहे हैं। इनमें पालम विहार क्षेत्र भी शामिल है, जिसके लिए कॉलोनी के रहने वाले गौरव ने इस जिम्मेदारी को उठाने की पहल की है। उनके द्वारा 20 दिन पहले कॉलोनी में आइसोलेशन केंद्र खोला गया है। आइसोलेशन केंद्र में कॉलोनी के लोगों की सहायता से ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर, पीपीई किट, बीपी मशीन और कई दवाओं को रखा गया है, जिससे कि हल्के लक्षणों वाले मरीजों का इलाज आइसोलेशन केंद्र में किया जा सके। होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों तक खाना भी पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

कई लोगों की बचाई जान
इस आइसोलेशन केंद्र में अभी तक कई लोगों की जान बचाने में सहायता की गई है। कॉलोनी वासियों के अलावा जरूरतमंदों को इस आइसोलेशन केंद्र में रखने की व्यवस्था की गई है, जिससे कि उनकी जिंदगी बचाने की हरसंभव कोशिश की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed