फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Builder put tin shed on service road land

Gurugram News: सर्विस रोड की जमीन पर बिल्डर ने लगाया टिन शेड

Sun, 11 Jun 2023 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Builder put tin shed on service road land
बजघेड़ा अंडरपास के बराबर सर्विस रोड वाली जगह पर लगाया गया टिन शेड
सर्विस रोड की जमीन पर बिल्डर ने लगाया टिन शेड
विज्ञापन

- केंद्रीय मंत्री से लगाई गुहार, कहा-सर्विस रोड बनाना भूला एनएचएआई
- सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा मामला

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेस वे पर बजघेड़ा अंडरपास के बाईं ओर सर्विस रोड की जगह पर बिल्डर ने टिन शेड लगाकर कब्जा कर लिया है। सर्विस रोड नहीं होने से यहां पर वाहन विपरीत दिशा से आते हैं। इससे हमेशा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। सर्विस रोड बनवाने की मांग को लेकर साईं कुंज रेडीजेंट वेलफेयर सोसाइटी की ओर से केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है।
इसमें कहा गया है कि बिल्डर के लगाए गए टिन शेड को हटाकर ही सर्विस रोड बन सकती है। इसके न होने से द्वारका दिल्ली, सेक्टर-111, सेक्टर-113, केपिटल गेटवे, लोटस होम्स, एमथ्रीएम सोसाइटी, टिप्लोमेटिक ग्रीन्स, सेक्टर-110 ए, चंदन विहार, शंकर विहार, साहिब कुंज और गंगा विहार की तरफ से गुरुग्राम जाने वाले वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वर्तमान में यह भी वाहन अंडरपास के साथ-साथ दाईं ओर से गलत साइट चलकर कृष्ण चौक गुरुग्राम की तरफ जाते हैं। जिससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। केंद्रीय मंत्री से मांग की गई है कि कंपनी का अवैध कब्जा तुरंत हटाया जाए और सर्विस रोड को बनाकर तैयार किया जाए। पत्र की प्रति भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई ) के महाप्रबंधक निर्माण के जांभूलकर, गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा और जिला उपायुक्त को भी भेजी गई है।
विज्ञापन



सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड हो रहा मामला

केंद्रीय मंत्री तक इस मामले को ट्विटर के माध्यम से भी पहुंचाया गया है। राकेश राना की ओर से कहा गया है संबंधित कंपनी यहां पर सर्विस रोड बनाना ही भूल गई है। बलवंत सिंह ने कहा है कि यह एक चलन बन गया है किसी भी प्रोजेक्ट में एक ऐसा पेच फंसा दो जिससे लोग परेशान रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed