{"_id":"5f1d9d4e8ebc3e9f6a14ee0a","slug":"builder-did-not-refund-rs-78-lakhs-of-electricity-bill-stopped-connection-can-be-cut-today-gurgaon-news-noi5258803125","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्डर के खिलाफ सड़कों पर उतरे विक्ट्री वैली सोसाइटी निवासी, निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्डर के खिलाफ सड़कों पर उतरे विक्ट्री वैली सोसाइटी निवासी, निकाला कैंडल मार्च
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। आइरियो बिल्डर की मनमानी के खिलाफ उत्तर भारत की सबसे उंची रिहायशी सोसाइटी विक्ट्री वैली निवासी सड़कों पर उतर आए। सोसाइटी निवासियों ने सेक्टर-67 स्थित सोसाइटी के गेट से गोल्फ कोर्स रोड स्थित बिल्डर के घर पर शांतिपूर्वक कैंडल मार्च निकाला। बिल्डर के निवास के बाहर पहुंचकर निवासियों ने नारेबाजी की।
सोसाइटी निवासियों का कहना है कि बिल्डर न तो उनकी समस्याओं की तरफ ध्यान दे रहा है और न ही उनके रुपये वापस कर रहा है। आलम यह है कि बिल्डर ने बिजली का 78 लाख रुपये का बिल बकाया कर दिया है जिसके कारण सोमवार को बिजली निगम के अधिकारी सोसाइटी का कनेक्शन काट सकते हैं।
स्थानीय निवासी श्वेता जायसवाल, सेवानिवृत ब्रिगेडियर सुरेश कुमार सरीन,सुशील पंडिता, दलजीत सिंह, मुदित गर्ग समेत अन्य ने बताया कि बिल्डर की मनमानी के कारण स्थानीय निवासियों को परेशान होना पड़ रहा है। सोसाइटी की हालत जर्जर हो गई है। फायर फाइटिंग सिस्टम काम नहीं कर रहे। लोगों से रखरखाव के नाम पर मोटा शुल्क वसूला गया है, लेकिन न तो मेंटीनेंस स्टाफ को उनका वेतन दिया जा रहा है और न ही उनसे लिए गए अतिरिक्त रुपये वापस किए जा रहे हैं। बिल्डर ने सोसाइटी के बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है। 78 लाख रुपये के बकाए को न देने पर बिजली निगम ने सोमवार को कनेक्शन काटने की चेतावनी दी थी, लेकिन अब तक बिल्डर ने बिल नहीं भरा है। ऐसे में सोमवार को उनका कनेक्शन कट सकता है। बिल्डर की मनमानी से परेशान होकर ही उन्होंने यह कैंडल मार्च निकाला है।