फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Budget will be released soon for repair works to government schools

Gurugram News: सरकारी स्कूलों को मरम्मत कार्यों के लिए जल्द जारी होगा बजट

Fri, 05 May 2023 11:47 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Fri, 05 May 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Budget will be released soon for repair works to government schools
विभाग को भेजी सरकारी स्कूलों में होने वाले मरम्मत कार्यों की जानकारी
विज्ञापन


विभाग की ओर से कार्यों की रिपोर्ट के आधार पर होगा बजट


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सरकारी स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से जल्द बजट जारी होने की उम्मीद है। स्कूलों में चहारदीवारी निर्माण, खिड़की व दरवाजों की मरम्मत, ड्यूल डेस्क, शौचालय, कमरों, पुस्कालय, लैब आदि के बारे में शिक्षा विभाग ने सभी जिलों से जानकारी मांगी थी। शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में मरम्मत कार्यों की रिपोर्ट के आधार पर जिलावार बजट जारी होगा।


गुरुग्राम से चार दिन पहले ही विभिन्न स्कूलों में आवश्यकताओं की रिपोर्ट शिक्षा विभाग को भेजी गई है। सरकारी स्कूलों से मूलभूत सुविधाओं की कमी की सूची का ब्योरा विभाग ने तैयार किया और इसके बाद कमी को दूर कराने का ब्योरा मुख्यालय भेजा गया है। सरकारी स्कूलों में वर्तमान में दाखिला प्रक्रिया चल रही है। स्कूलों में विद्यार्थियों को किसी प्रकार की समस्या ना हो और सही शैक्षिक वातावरण मिल सके, इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

समग्र शिक्षा अभियान (एसएसए) कार्यालय से सहायक परियोजना समन्वयक सत्यनारायण यादव ने बताया कि विभाग की ओर से यू-डाइस पर स्कूलों की जानकारी मांगने के अलावा हरियाणा राज्य के स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं की रिपोर्ट मांगी थी। चार दिन पहले ही गुरुग्राम के स्कूलों की रिपोर्ट भेजी गई है। स्कूलों में मरम्मत या निर्माण कार्य के लिए विभाग की ओर से बजट जारी होगा, उसी अनुसार कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed