फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Brother-in-law and his family were beaten with sticks when they asked for the loan back

Gurugram News: उधार वापस मांगने पर जीजा व परिवार को डंडों से पीटा

Tue, 01 Jul 2025 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law and his family were beaten with sticks when they asked for the loan back
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-5 थाना अंतर्गत शीतला कॉलोनी में उधार के रुपये वापस मांगने पर जीजा व उसके परिवार वालों को लाठी-डंडों से पीट दिया गया। मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। दोनों परिवार पड़ोस में ही रहते हैं। विवाद बहस से शुरू हुई और खूनी संघर्ष में बदल गया। इस झगड़े में एक पक्ष की महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। झगड़े की शिकायत सेक्टर-5 थाने की पुलिस छानबीन कर रही है।
शीतला कॉलोनी निवासी जगदीश ने रिश्ते में साला लगने वाले युवक और उसके परिवार के सदस्यों को पांच लाख रुपये दिए हुए हैं। काफी समय बीतने बाद जब रुपये वापस नहीं दिए तो जगदीश ने अपने साले से रुपये वापस मांगे। उसका साला अलग-अलग आरोप लगाकर रुपये देने से मना करने लगा। पीड़ित के अनुसार आरोपी पक्ष पिछले कई दिनों से उनके घर के बाहर गाली गलौज करता था और मारने पीटने की धमकी भी देता था। इसी डर से जगदीश ने घर बाहर कैमरे लगवा दिए।
विज्ञापन

बीते रविवार की शाम आरोपी घर के बाहर आकर गाली गलौज करने लगे और उसके बाद लाठी-डंडो से पूरे परिवार पर हमला बोल दिया। पीड़ित रोहित व जगदीश का आरोप है कि काफी संख्या में लोगों ने परिवार वालों पर हमला कर दिया। रोहित के सर में चोट लगने के कारण आधा दर्जन टांके आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी जोगेंद्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। झगड़े की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। झगड़े की सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed