फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Broken toilet doors in Gurugram Municipal Corporation office

कहीं भारी न पड़ जाए प्रेशर: सरकारी कार्यालय में टूटे पड़े शौचालय के दरवाजे, बिना शौच किए ही लौट रहे लोग

Tue, 19 Dec 2023 05:05 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 19 Dec 2023 05:05 PM IST
सार

शौचालय की हालत इतनी खराब व दयनीय है कि नगर निगम कार्यालय में प्रमाण पत्र, आधार कार्ड या टैक्स जमा कराने के लिए आने वाले लोग शौचालय में जाते हैं तो वहां की हालत देखकर वापस लौट जाते हैं। 

विज्ञापन
Broken toilet doors in Gurugram Municipal Corporation office
गुरुग्राम का पुराना नगर निगम कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम के सिविल लाइंस स्थित पुराना नगर निगम कार्यालय में पुरुष शौचालय के दरवाजे पिछले कई दिनों से टूटे पड़े हैं। चर्चा है कि कार्यालय में लगभग दो माह से बैठे हड़ताली सफाईकर्मियों ने रोष में आकर इन दरवाजों को तोड़ा है। शौचालय में दो दरवाजे टूटे और सफाई नहीं होने के कारण यहां आने वाले लोगों और निगम के स्टाफ को परेशानी हो रही है।

विज्ञापन

नगर निगम के सफाईकर्मियों की हड़ताल के कारण शहर ही नहीं बल्कि पुराना नगर निगम कार्यालय के हालात बद से बदत्तर हो गए हैं। नगर निगम कार्यालय में नियमित सफाई नहीं होने के कारण परिसर में गंदगी फैली रहती है। कार्यालय परिसर में एक-दो सफाईकर्मी ही सफाई करने आते हैं, जोकि अच्छे ढंग से सफाई नहीं करते। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शौचालय की हालत इतनी खराब व दयनीय है कि नगर निगम कार्यालय में प्रमाण पत्र, आधार कार्ड या टैक्स जमा कराने के लिए आने वाले लोग शौचालय में जाते हैं तो वहां की हालत देखकर वापस लौट जाते हैं। शौचालय की दयनीय हालत पर लोग नगर निगम गुरुग्राम के कर्मचारियों को कोसते हुए दिखाई देते हैं।

विज्ञापन

नगर निगम गुरुग्राम के जोन-2 से एसडीओ प्रेम सिंह का कहना है कि शौचालय के टूटे हुए दरवाजों को दोबारा बनवाया जाएगा। दरवाजे बनाने वाला माप लेकर गया है। एक सप्ताह में ही दरवाजे लगवाने का प्रयास है। शौचालय की सफाई के लिए लिए सफाईकर्मियों को कहा जाएगा, ताकि यहां आने वाले लोगों और स्टाफ को परेशानी ना हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed