फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Both roads and people's hopes are broken in the society

Gurugram News: सोसाइटी में सड़कें व लोगों की उम्मीदें दोनों टूटीं

Sun, 31 Aug 2025 06:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 06:58 PM IST
विज्ञापन
Both roads and people's hopes are broken in the society
सेक्टर-109 स्थित रहेजा अथर्वा सोसाइटी में खराब सड़क, सार्वजनिक परिवहन का अभाव, बंद स्ट्रीट लाइटें बनीं परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-109 स्थित रहेजा अथर्वा सोसाइटी में रहने वाले 550 परिवार बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं। टूटी हुई सड़कें, सार्वजनिक परिवहन की कमी और स्ट्रीट लाइटों का अभाव लोगों के जीवन को और कठिन बना रहा है। हाल ही में आयोजित संवाद कार्यक्रम में लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं, जो विकास के दावों पर सवाल खड़ा कर रही हैं। बिल्डर के साथ प्रशासन भी इस इलाके को लेकर उदासीन है।
ये समस्याएं भी बन रहीं परेशानी
सोसाइटी को जोड़ने वाली सड़क पर फुटपाथ नहीं है। सोसाइटी में बिजली संबंधित समस्याएं रहती हैं। सोसाइटी के बाहर प्लास्टर झड़ रहे हैं, सोसाइटी के लोग खुद टूटती बिल्डिंग की मरम्मत के पैसे अपनी जेब से खर्च कर रहे हैं। महिलाओं ने शिकायत की है कि इस इलाके सुरक्षा के इंतजाम काफी लचर है, पुलिस पेट्रोलिंग बहुत कम है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अमित गुप्ता, तब्बसुम, नीता, एसके माथुर, चरणजीत सोढ़ी, एचकेएल गर्ग, नरेंद्र कौरा, बिलास मित्तल, पीएस सिद्धू, आरके गुप्ता, प्रेम नाथ शर्मा, संध्या, ऋचा, केजल, मीनल और संतोष सोना ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोसाइटी में इंतजाम लचर
- बिल्डर ने बिल्डिंग की मरम्मत नहीं कराई तो लोगों ने खुद टूटते प्लास्टर की मरम्मत में करीब 2.5 लाख रुपये खर्च किए। - सांची

- सेक्टर-109 में एक बड़ा वन क्षेत्र है। इसका सौंदर्यीकरण और सफाई कर इसे पार्क का रूप दिया जाना चाहिए। - डॉ. एके सिन्हा

- किसी भी सड़क पर फुटपाथ नहीं है। ट्रैफिक सिग्नल काम नहीं करता। दुर्घटनाएं होती रहती हैं। - रक्त कमल सिंह
- मेट्रो से कनेक्टिविटी नहीं होने के कारण काफी परेशानी आती है। दूसरी ओर सोसाइटी को एक दूसरे से जोड़ने वाली सड़क खराब है। - एके कपूर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed