{"_id":"670ea12a5eac58c87f07ea49","slug":"both-parties-filed-complaints-in-the-dispute-due-to-enmity-gurgaon-news-c-1-1-noi1190-2217156-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: रंजिश में हुए विवाद में दोनों पक्षों ने दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: रंजिश में हुए विवाद में दोनों पक्षों ने दी शिकायत
विज्ञापन
अब तक 35 नामजद व 50 अन्य के खिलाफ किया केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी।
तावडू। सालाका में रंजिश में बीते पांच अक्टूबर को दो पक्षों में विवाद होने का मामला सामने आया था। इसमें दोनों पक्षों की ओर से मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने अब तक दोनों के पक्षों के 35 नामजद सहित 50 से अधिक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना के छह दिन बाद पुलिस ने इस मामले में एक पक्ष की शिकायत पर पहले 16 आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। वहीं, नौ दिन बाद दूसरे पक्ष की शिकायत पर भी सदर थाना पुलिस ने 19 नामजद आरोपियों सहित 20 अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सालाका के रहने वाले शाकिर का कहना है कि गांव में एक पक्ष से पुरानी रंजिश है। इसके चलते पूर्व में भी उनके परिवार के साथ मारपीट करने के साथ-साथ भाई को गोली मारी गई थी। इस संदर्भ में पहले से ही विरोधी पक्ष के करीब 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। इसमें दो आरोपी जेल में हैं व अन्य अभी तक पकड़े नहीं गए हैं। इसको लेकर विरोधी पक्ष द्वारा जबरन फैसले का दबाव बनाया जा रहा है। शाकिर का कहना है कि पांच अक्टूबर देर शाम दो साथियों के साथ कार में सवार होकर तावडू से गांव सालाका की ओर जा रहा था। आरोप है कि जब विरोधी पक्ष के मकान के सामने से निकला तो उसी दौरान उन पर लाठी-डंडे, फरसा और अवैध हथियारों से हमला बोल दिया। बीते सोमवार को पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
घर में घुसकर दंपती पर हमला, तीन पर केस
तावडू। उपमंडल के गांव बिस्सर-अकबरपुर के एक मकान में घुसकर दंपती पर हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संदर्भ में आरोपी पिता-पुत्र सहित तीन के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता सुमन ने बताया कि जेठ सुरेश उनसे रंजिश रखते हुए लड़ाई-झगड़ा करता है। आरोप है कि 11 अक्टूबर की रात को सुरेश बेटों के साथ हाथों में लाठी-डंडा, कुल्हाड़ी व रोड आदि लेकर घर में घुसा। जिन्होंने आते ही पति पर हमला कर दिया। वह बचाव में पहुंची तो उन पर भी हमला कर दिया। इस हमले में पति गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर शराबा होने पर गांव के ही लोग मौके पर पहुंचे उन्होंने किसी तरह बचाव कराया। इसके बाद सभी हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता का कहना है कि अब तक वह अपने और पति का उपचार में व्यस्त रहीं। पुलिस ने आरोपी सुरेश, अनूप और अमित के विरुद्ध केस दर्ज किया है। संवाद