{"_id":"6a3fc04e44c0e4980a032811","slug":"blos-are-distributing-enumeration-forms-to-voters-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-92773-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बीएलओ मतदाताओं को बांट रहे गणना प्रपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बीएलओ मतदाताओं को बांट रहे गणना प्रपत्र
विज्ञापन
एसडीएम संजीव सिंगला ने अभियान की समीक्षा की, आरडब्ल्यूए से मांगा सहयोग
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने मतदान केंद्र क्षेत्रों में मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं। साथ ही उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रपत्र भरकर जमा कराने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त उत्तम सिंह के मार्गदर्शन में यह अभियान जिले की पटौदी, सोहना, बादशाहपुर और गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्रों में लगातार चल रहा है। अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक बनाना है। शनिवार को बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) एवं एसडीएम संजीव सिंगला ने डीएलएफ फेस-2 और डीएलएफ फेस-3 क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने बीएलओ और सुपरवाइजरों के साथ बैठक कर कार्य की समीक्षा की तथा निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से अभियान पूरा करने के निर्देश दिए।
दौरे के दौरान एसडीएम ने विभिन्न रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के पदाधिकारियों से भी मुलाकात की और अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि पात्र मतदाताओं तक गणना प्रपत्र पहुंचाने और उन्हें समय पर भरवाने में आरडब्ल्यूए की महत्वपूर्ण भूमिका है।