फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bloody clash between two parties in a street dispute

Gurugram News: गली के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष

Sun, 26 Oct 2025 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Bloody clash between two parties in a street dispute
भोंडसी थाना क्षेत्र में कादरपुर की ढाणी में जमकर चले लाठी-डंडे
विज्ञापन


झगड़े में एक पक्ष के आठ और दूसरे पक्ष के दो लोग घायल

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भोंडसी थाना क्षेत्र में कादरपुर की ढाणी में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट हुई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बृहस्पतिवार रात को एक पक्ष ने लाठी-डंडों से दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। इसके बाद दूसरे पक्ष ने भी अपने बचाव में पहले पक्ष के लोगों पर लाठी-डंडों से वार किए। झगड़े में एक पक्ष के आठ और दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हो गए। सभी घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर भोंडसी थाने में मामले दर्ज किए गए हैं।
कादरपुर ढाणी निवासी रविंद्र व भारत ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला एक परिवार जबरदस्ती उनकी जमीन से रास्ता बना रहा है। इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार को दादी संतरा देवी ने बाहरी लोगों को इस रास्ते पर आने से मना कर दिया तो ताऊजी ने कुछ लोगों को बुलाकर दादी पर हाथ उठाया।
विज्ञापन

भारत ने बताया कि हमने दादी, दादा व भाई को थाने भेज दिया। इसके बाद रात करीब 9.30 बजे सुमित, अमित, सतपाल, दीपक, अवतार, डालचंद, सत्ते, मिंटू, मोहित, राहुल, कुलदीप समेत कई अन्य लोग लाठी-डंडों से लैस होकर आए और उन पर हमला कर दिया। भारत ने बताया कि बचाव में उन्होंने भी हमलावरों को खदेड़ने का प्रयास किया। हमलावरों की संख्या ज्यादा थी और उन्होंने बाहर से भी कुछ आपराधिक प्रवृति वाले लोगों को बुला रखा था। इस हमले में भारत के पिता राजेंद्र दायमा, चाचा रविंद्र, भाई विपिन, मां मुकेश, चाची मुनेश, भाई प्रिंस व दादी संतरा देवी को चोट आई हैं। पिता राजेंद्र और भाई प्रिंस की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से दी गई लिखित शिकायतों के आधार पर मामले दर्ज किए गए हैं। दोनों पक्ष के लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले की छानबीन की जा रही है। मारपीट मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed