{"_id":"68caf1d441614ba6ef04d542","slug":"bjp-workers-did-service-work-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-106407-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने किए सेवा कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने किए सेवा कार्य
Wed, 17 Sep 2025 11:07 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Wed, 17 Sep 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी के जन्मदिन पर आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित करते
नूंह कार्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर में 101 यूनिट रक्त हुआ इक्कट्ठा
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर भाजपा ने जिले भर में सेवा पखवाड़े के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पिंटू की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं ने उत्साह व जोश के साथ भाग लिया। सुरेंद्र सिंह पिंटू ने कहा कि प्रधानमंत्री के नाम से कार्यकर्ताओं के साथ आम-जनमानस में गजब का उत्साह देखने को मिला। जिस प्रकार से 2014 के बाद देश की छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत हुई है, उसका लोहा आज विपक्षी भी मान रहे हैं। आने वाले बिहार और बंगाल के चुनावों में भी विरोधियों को अपना वर्चस्व खतरे में दिख रहा है, जिसके लिए वे अनेक प्रकार के प्रपंच रच रहे है।
श्रमिकों को सम्मान कर की शुरुआत: बुधवार को जिले में प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के रूप में मना रही भाजपा ने 7 सेवा कार्य आयोजित किए। जिनकी शुरुआत पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिले के 6 खंडों में करीब 1200 श्रमिकों का सम्मान समारोह आयोजित किए।
स्वच्छता अभियान चलाए:
भाजपा कार्यकर्ताओं ने नूंह के बीवां गांव में प्रशासन के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाया। वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अलग से खंड स्तर पर भी स्वच्छता अभियान चलाए गए। स्वच्छता अभियान के जिला संयोजक जतिन बुसरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ मिलकर गलियों व नालियों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य शिविर आयोजित:
जन्मदिन के उपलक्ष्य में नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया, जिसमें करीब साढे़ सात सौ लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाई। पुन्हाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी स्वास्थ्य जांच शिविर तथा प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया।
रक्तदान महादान: भाजपा के झिर कमल कार्यालय नूंह में रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेते हुए 101 यूनिट रक्तदान किया। इसके अतिरिक्त उजीना गांव में भी करीब 75 यूनिट रक्तदान किया गया। इसके अलावा सेवा पखवाड़े को लेकर प्रशासनिक स्तर पर एसडीएम तावडू, एसडीएम फिरोजपुर झिरका, नूंह व पुन्हाना ने भी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश देते हुए स्वच्छता अभियान चलाने पर जोर दिया।