फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   BJP took out Jan Ashirwad Yatra

भाजपा ने निकाली जन आशीर्वाद यात्रा

Mon, 16 Aug 2021 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
BJP took out Jan Ashirwad Yatra
गुरुग्राम। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के सम्मान में भाजपा ने जन आशीर्वाद यात्रा निकाली। सिरहौल बॉर्डर से शुरू होकर विभिन्न स्थानों से होते हुए जन आशीर्वाद यात्रा उनके पैतृक गांव जमालपुर पहुंची, जहां मुख्यमंत्री मनोहरलाल भी यात्रा में शामिल हुए। यात्रा का कुल 13 जगहों पर भव्य स्वागत किया गया और लोगों ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में भूपेंद्र यादव को स्थान देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। गुरुग्राम जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ के नेतृत्व में जन आशीर्वाद निकाली गई, जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष यादव समेत विधायकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

सिरहौल बॉर्डर से शुरू हुई यात्रा सिग्नेचर टावर से होते हुए महाराणा प्रताप चौक पहुंची, जहां पर प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा व नगर निगम के डिप्टी मेयर तथा पार्षदों ने स्वागत किया। उसके बाद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने माता शीतला मंदिर जाकर पूजा अर्चना की। शीतला माता मंदिर पर केंद्रीय मंत्री का स्वागत गुरुग्राम विधानसभा के विधायक सुधीर सिंगला ने किया। उसके बाद यात्रा सेक्टर 4-7 चौक पहुंची, जहां पर जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष सुंदरी खत्री सहित जिला महिला मोर्चा की टीम व दयानंद मंडल अध्यक्ष नितिन शांडिल्य और शीतला मंडल के अध्यक्ष प्रियव्रत कटारिया और उनकी टीम ने स्वागत किया। उसके बाद यात्रा न्यू कॉलोनी मोड़, कबीर भवन चौक, सदर बाजार, जिला कोर्ट, हीरो होंडा चौक, खेड़कीदौला टोल, शिकोहपुर मोड़, आईएमटी मानेसर पहुंची।
विज्ञापन

जमालपुर में बड़ी जनसभा का आयोजन
आईएमटी मानेसर के सेक्टर 1 सामुदायिक केंद्र पर पटौदी विधायक सत्यप्रकाश जरावता व भाजपा पदाधिकारियों ने एक बड़ी जनसभा का आयोजन किया। केंद्रीय मंत्री के पंचगांव पहुंचने पर 12 गांव के युवाओं ने हजारों की संख्या में बाइक का काफिला लेकर उनका अभिनंदन किया। वह डीजे और ढोल बजाते हुए उनके पैतृक गांव जमालपुर पहुंचे, जहां बड़ी जनसभा का आयोजन किया गया था। यहां पर मुख्यमंत्री मनोहरलाल, हरियाणा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, सिरसा सांसद सुनीता दुग्गल, अलवर सांसद महंत बालक नाथ समेत राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग की सदस्य डॉ. सुधा यादव मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed