फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   BJP councilor sitting on protest against cremation ground

श्मशान घाट के विरोध में धरने पर बैठे भाजपा पार्षद

Wed, 20 Jan 2021 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
BJP councilor sitting on protest against cremation ground
गुरुग्राम। सेक्टर-52 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) भूमि पर श्मशान घाट का निर्माण करने का भाजपा पार्षदों ने विरोध किया। भाजपा नेता व मेयर और डिप्टी मेयर के पति और कई पार्षद बुधवार को वजीराबाद गांव के ग्रामीणों के अनिश्चितकालीन धरने में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि इस लड़ाई वे उनके साथ है और उनकी मांग के संबंध में राज्य सरकार के साथ-साथ प्रशासन से भी बात करेंगे।
विज्ञापन

वजीराबाद के ग्रामीण 15 जनवरी से ढाणी चौक पर धरना दे रहे है। यहां बुधवार को मेयर के पति अशोक आजाद, सीनियर डिप्टी मेयर के पति गजे सिंह कबलाना, डिप्टी मेयर के पति अनिल यादव के अलावा पार्षद नीरज यादव, सुनील गुर्जर, कुलदीप यादव आदि पहुंचे। उन्होंने कहा कि गांव के साथ श्मशान घाट का निर्माण करना उचित नहीं है। ग्रामीणों के आग्रह पर राज्य सरकार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इसे बनाने की योजना रद्द कर देनी चाहिए। नगर निगम के सभी पार्षदों ने सदन की अगली बैठक में ग्रामीणों की मांग के समर्थन में प्रस्ताव पास करने का निर्णय लिया है। वे इसको राज्य सरकार के पास भेजेंगे। वजीराबाद गांव के निवासी एवं जजपा नेता सूबे सिंह ने बताया कि उनका धरना शुरू होने के बाद डीएलएफ ने श्मशान घाट का निर्माण कार्य बंद कर दिया है, लेकिन वह तब तक धरना देना बंद नहीं करेंगे, जब तब श्मशान घाट बनाने की योजना रद्द नहीं होगी। इस मौके पर उदयवीर सरपंच के अलावा कई खापों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed