{"_id":"64c013af9ae36a2b7c0223a6","slug":"bike-parked-outside-the-shop-caught-fire-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-10640-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दुकान के बाहर खड़ी बाइक में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दुकान के बाहर खड़ी बाइक में लगाई आग
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। कपड़े की दुकान के पीछे खड़ी बाइक में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। न्यू कालोनी थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
पुलिस के अनुसार प्रताप नगर निवासी राशिद ने बताया कि वह रविवार सुबह साढ़े दस बजे कपड़े की दुकान पर कारपेंटर का काम करने आए थे। उन्होंने बाइक दुकान के पीछे खड़ी कर दी। थोड़ी ही देर बाद आग से जलने की बदबू आने लगी। जब सभी लोग मौके पर पहुंचे तो बाइक जलती हुई मिली। इसके बाद दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की गई तो पता कि एक युवक ने पेट्रोल डालकर बाइक में आग लगाई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।