फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bhim Army protest against the murderous attack on Chandrashekhar

Gurugram News: चंद्रशेखर पर जानलेवा हमले के विरोध में भीम आर्मी का प्रदर्शन

Fri, 07 Jul 2023 07:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 07:24 PM IST
विज्ञापन
Bhim Army protest against the murderous attack on Chandrashekhar
आरोपियों पर रासुका लगाने और चंद्रशेखर को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग
विज्ञापन






राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा

अमर उजाला ब्यूरो




गुरुग्राम। भीम आर्मी के संस्थापक एवं आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में भीम आर्मी एकता मिशन ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आर्मी के सदस्यों ने चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर रासुका लगाने के साथ ही आजाद को जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।

उपायुक्त निशांत कुमार यादव को ज्ञापन देने के लिए भीम आर्मी एकता मिशन के अलावा कई सामाजिक संगठनों भी अपनी भागीदारी निभाई। ज्ञापन में कहा गया कि 28 जून को सहारनपुर के देवबंद में मनुवादी सोच रखने वाले हमलावरों ने जानलेवा हमला किया जो बेहद निंदनीय है। ज्ञापन में कहा हमले से पहले चंद्रशेखर आजाद की ओर से सहारनपुर के एसएसपी और यूपी के पुलिस महानिदेशक व मुख्यमंत्री पत्र लिखकर अपने ऊपर हमले की आशंका से अवगत करा दिया गया था, लेकिन यूपी पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा को गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन


इस ज्ञापन के माध्यम से पुन: उन्हें जेड प्लस सुरक्षा प्रदान करने की मांग करते हमलावरों पर रासुका लगाने की मांग की जाती है।
ज्ञापन देने वालों में भीम आर्मी के राज्य महासचिव रामसिंह, डॉ. भीम राव आंबेडकर सभा के प्रधान रोहतास, बिजेंद्र सिंह, श्रवण कुमार, विकास कुमार, कृष्ण साहू, रामे प्रधान, किसान संघर्ष मोर्चा के चौधरी संतोख सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed