फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bhim Army Chief Nawab Satpal Tanwar will surrender in front of UP Police on July 1

भीम सेना चीफ नवाब सतपाल तंवर 01 जुलाई को यूपी पुलिस के सामने करेंगे आत्म समर्पण

Mon, 21 Jun 2021 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Bhim Army Chief Nawab Satpal Tanwar will surrender in front of UP Police on July 1
गुरुग्राम। भीमसेना प्रमुख नवाब सतपाल तंवर पर लखनऊ में दर्ज देशद्रोह के मामले में गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। उत्तर प्रदेश की पुलिस कई बार उनको गिरफ्तार करने की कोशिश कर चुकी है लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तंवर पर मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के डर से भागे फिर रहे भीम सेना प्रमुख पर उत्तर प्रदेश पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है।
विज्ञापन

नवाब सतपाल तंवर ने देर रात फेसबुक लाइव और प्रेस नोट जारी करके 1 जुलाई को यूपी पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि इन पर पुलिस हेडक्वार्टर से सरेंडर करने का दवाब बनाया जा रहा है। इसलिए वे आत्मसमर्पण करने को मजबूर हैं। तंवर की इस घोषणा के बाद हरियाणा पुलिस सहित उत्तर प्रदेश पुलिस का खुफिया विभाग अलर्ट हो गया है। नवाब सतपाल तंवर की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। वहीं, उत्तर प्रदेश पुलिस ने भी 1 जुलाई को आत्मसमर्पण करने के बाद तंवर को जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए मेरठ की एसटीएफ को भी लगाया गया था लेकिन तंवर के आत्मसर्मपण करने की घोषणा के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

वहीं, भीम सेना ने भी तंवर की गिरफ्तारी के बाद आंदोलन की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि तंवर के ऊपर रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत भी कार्रवाई करके एक साल तक के लिए जेल में कैद रखा जा सकता है। तंवर ने योगी सरकार पर उनका एनकाउंटर करने की साजिश के भी आरोप लगाए हैं। तंवर का कहना है कि लोकतंत्र में उनकी न्याय की आवाज को दबाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed