{"_id":"617ed1f4a9179e6a8e2bf942","slug":"bba-student-attacked-with-knife-chain-snatched-gurgaon-news-noi6135770183","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीए के छात्र पर चाकू से हमला, चेन छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीबीए के छात्र पर चाकू से हमला, चेन छीनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। बीबीए छात्र पर युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों पर छात्र व उसके दोस्त के साथ मारपीट करने का भी आरोप है। पालम विहार थाना पुलिस ने शनिवार को घायल छात्र की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार धर्म कॉलोनी निवासी जतिन ने बताया कि वह बीबीए का छात्र है। उसने बताया कि शुक्रवार की शाम को वह अपने दोस्त आनंद के साथ स्कूटी में पेट्रोल डलवाने जा रहा था। जब वह एनसीयू यूनिवर्सिटी के पास पहुंचे, तो वहीं कुछ युवक शोर शराबा कर रहे थे।
जतिन ने बताया कि उन्होंने अपने जानकार समझ कर वहां स्कूटी रोक दी। आरोप है कि उनमें से तीन लड़कों ने उनके साथ गाली गलौच शुरू कर दिया। जतिन ने बताया कि उन युवकों ने शराब पी हुई थी। उनमें से निशांत जांगड़ा नाम के युवक के हाथ में चाकू था। आरोप है कि उसके साथी प्रियांशु पवार और विवेक शर्मा ने पहले जतिन व उसके दोस्त आनंद को लात और घूसों से मारना शुरू कर दिया। उसके बाद निशांत ने चाकू से जतिन के होंठ के नीचे वार कर दिया। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने गले से सोने की चेन भी झपट ली और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।