{"_id":"695c0d85b78e695d4506def5","slug":"banarasis-property-acquired-through-crime-has-been-demolished-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-76444-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अपराध से अर्जित की गई बनारसी की संपत्ति ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अपराध से अर्जित की गई बनारसी की संपत्ति ध्वस्त
विज्ञापन
बदमाश सुनील उर्फ तोता की प्रॉपर्टी की संपत्ति पर स्टे ऑर्डर होने से किया सील
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले की पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अपराध से अर्जित की गई बदमाश बनारसी की संपत्ति को तोड़कर ध्वस्त किया। वहीं, बदमाश सुनील उर्फ तोता की धनवापुर गांव स्थित प्रॉपर्टी के लिए परिवार वालों ने काेर्ट का स्टे ऑर्डर व अन्य दस्तावेज अधिकारियों को दिखाए तो प्रशासनिक टीम बिना तोड़-फोड़ किए वापस लौट गई। हालांकि प्रशासन ने मकान को सील कर दिया है।
अपराधियों की संपत्ति को ध्वस्त करने के लिए सहायक पुलिस आयुक्त (पश्चिम) अभिलक्ष जोशी, राजेंद्रा पार्क थाना के प्रभारी राजेश कुमार, डीटीपी अधिकारी आरएस बाठ पहुंचे थे। दोनों स्थानों पर होने वाली तोड़फोड़ के लिए पुलिसबल भी तैनात किया गया था, ताकि किसी भी अप्रिय घटना घटित होने से रोका जा सके।
पुलिस ने धनवापुर गांव निवासी सुनील उर्फ तोता के बारे में जानकारी एकत्रित की तो पता चला कि सुनील उर्फ तोता ने अपराधों से संपत्ति अर्जित करके अपने भाई में नाम धनवापुर गांव में करीब 300 वर्गगज में मकान बनाया हुआ है। सुनील उर्फ तोता पर गुरुग्राम के विभिन्न थानों में 34 मामले दर्ज हैं। सोमवार की दोपहर करीब 12.30 बजे गुरुग्राम पुलिस के अधिकारी व नगर निगम के नोडल अधिकारी आरएस बाठ जेसीबी लेकर बदमाश सुनील उर्फ तोता की प्रॉपर्टी तोड़ने के लिए धनवापुर गांव में पहुंचे। सुनील उर्फ तोता के परिवार वालों ने तोड़फोड़ का विरोध किया और अपनी प्रॉपर्टी के दस्तावेज व स्टे ऑर्डर अधिकारियों को दिखाए। करीब डेढ़ घंटे तक अधिकारियों ने प्रॉपर्टी के दस्तावेज की जांच की। परिवार वालों ने कहा कि उनकी लीगल प्रॉपर्टी है और किसी की लीगल प्रॉपर्टी को गिराना गलत है। नगर निगम अधिकारी आरएस बाठ के अनुसार कोर्ट के स्टे ऑर्डर के बारे में जानकारी नहीं थी। यह अधिकारियों और विभाग के अधिकार क्षेत्र में बदलाव की वजह से हुआ है। अभी इमारत को सील किया जा रहा है।
विज्ञापन
कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा बनारसी
राजेंद्रा पार्क स्थित सूरत नगर फेज-2 निवासी अपराधी बनारसी विभिन्न प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। लड़ाई-झगड़ा, लोगों में भय उत्पन्न करने, हत्या करने, अवैध मादक पदार्थ बेचने तथा अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर अपराधों में लगातार इसकी संलिप्तता रही है। आरोपी कई बार जेल जा चुका है। पुलिस ने जब अपराधी बनारसी के बारे में जानकारी एकत्रित की तो पाया कि उसने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करके 50 गज में पांच मंजिला मकान बना रखा है। अपराधी बनारसी पर वर्ष 2019 से वर्ष 2025 तक गुरुग्राम के राजेंद्रा पार्क थाना, सिटी थाना, सेक्टर-5 थाना, सेक्टर-9 थाना में कुल छह मामले दर्ज हैं।
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए ध्वस्त किया जा रहा है। सुनील उर्फ तोता के भाई के मकान को सील किया गया है। वहीं, अपराधी बनारसी के मकान को तोड़ा गया है। भविष्य में भी अपराधियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्तियों पर कार्रवाई जारी रहेगी।