फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bajrang Dal leader in Gurugram threatened to kil

Gurugram: 'मेरे रास्ते में आए तो इस बार बचोगे नहीं', बजरंग दल के नेता को गौ तस्कर की धमकी

Tue, 29 Nov 2022 09:43 PM IST
Digvijay Singh पीटीआई, गुरुग्राम
पीटीआई, गुरुग्राम Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 29 Nov 2022 09:43 PM IST
सार

मोहित ने दावा किया है कि रविवार को शाम करीब छह बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन आया। मवेशी तस्कर होने का दावा करने वाले कॉलर ने गाली दी और धमकी दी कि अगर वह जानवरों की सुरक्षा के लिए सड़क पर आया, तो उसे 2019 की तरह गोली मार दी जाएगी, लेकिन इस बार वह जीवित नहीं रह पाएगा।

विज्ञापन
Bajrang Dal leader in Gurugram threatened to kil
बजरंग दल के नेता को जान से मारने की धमकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम में बजरंग दल के एक नेता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है जिसमें दावा किया गया है कि गौ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता मोहित उर्फ मोनू बजरंग दल की हरियाणा इकाई के पदाधिकारी और गोरक्षा प्रकोष्ठ के सदस्य हैं, जिन्हें 2019 में यहां पशु तस्करों का पीछा करते हुए सीने में गोली मार दी गई थी। 

विज्ञापन


मोहित ने दावा किया है कि रविवार को शाम करीब छह बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन आया। मवेशी तस्कर होने का दावा करने वाले कॉलर ने गाली दी और धमकी दी कि अगर वह जानवरों की सुरक्षा के लिए सड़क पर आया, तो उसे 2019 की तरह गोली मार दी जाएगी, लेकिन इस बार वह जीवित नहीं रह पाएगा। मानेसर पुलिस स्टेशन अज्ञात कॉलर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मानेसर पुलिस थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर सुभाष चंद ने बताया कि हम आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed