फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bajrang Dal angry over diaries distributed in school on Christmas Day

Gurugram: क्रिसमस डे पर स्कूल में बंटी डायरी से बजरंग दल नाराज, छात्रों की मिलीं किताबों को जलवाया

Wed, 28 Dec 2022 08:10 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 28 Dec 2022 08:10 AM IST
सार

बिना स्कूल प्रबंधन की जानकारी के कुछ गिफ्ट तौर पर एक डायरी के नाम पर ईसाई धर्म से संबंधित पतली कॉमिक्स किताबें बच्चों को दीं गईं। बच्चों ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। ऐसे में किसी परिजन ने ही बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों को पूरे मामले की जानकारी दी।

विज्ञापन
Bajrang Dal angry over diaries distributed in school on Christmas Day
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

खुले में नमाज पढ़ने के विरोध का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि सेक्टर पांच में स्थित इंटरनेशनल डीपीएस स्कूल में एक एनजीओ की ओर से क्रिसमस डे पर सेलिब्रेशन के नाम पर सामान देने वाली संस्था के विरोध का मामला सामने आया है। बजरंग दल के जिला संयोजक के नेतृत्व में सोमवार को कार्यकर्ता स्कूल पहुंचे। जहां पर स्कूल प्रबंधन की ओर लगभग 200 छात्रों को बांटी गई किताबों को जलवाया। संगठन के लोगों के दबाव में आकर स्कूल प्रबंधन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है।  

विज्ञापन


आई डीपीएस विद्यालय की ओर से सेक्टर पांच थाना पुलिस को बताया गया कि 24 दिसंबर को उनके स्कूल में क्रिसमस सेलिब्रेशन का आयोजन हुआ था। उसमें राम कुमार नाम के आदमी एमसीआई फाउंडेशन की ओर से आया था। उन्होंने कहा था कि मैं बच्चों को स्टडी के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी देना चाहता हूं। फिर उन्होंने बच्चों को कुछ साफ-सफाई से संबंधित जानकारी दी। उनका दस मिनट का भाषण था। जाते समय बिना स्कूल प्रबंधन की जानकारी के कुछ गिफ्ट तौर पर एक डायरी के नाम पर ईसाई धर्म से संबंधित पतली कॉमिक्स किताबें बच्चों को दीं। 
विज्ञापन


शिक्षकों को नहीं थी जानकारी
बच्चों ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। ऐसे में किसी परिजन ने ही बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों को पूरे मामले की जानकारी दी। सोमवार को सुबह ही बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के लोग स्कूल पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। स्कूल संचालक ने जब उन्हें बताया कि बिना उनकी जानकारी के ही स्कूली बच्चों को यह किताबें और डायरी बांटी गई हैं, तब कहीं जाकर वह शांत हुए।  इसके बाद बजरंग दल के लोगों ने सभी किताबें एकत्रित करके उसे जलवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुले में नमाज का विरोध करने वालों को नोटिस
शुक्रवार को खुले में नमाज का विरोध करने के मामले में बादशाहपुर थाना पुलिस ने बजरंग दल के जिसा संयोजक प्रवीण कुमार और अमित हिन्दू नोटिस जारी किया है। इसमें दाेनों लोगों को डीसीपी साउथ उपासना सिंह की अदालत में बुधवार को पेश होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed