फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Attempt to molest and kill a BDS student

Gurugram News: बीडीएस की छात्रा से छेड़छाड़ व मारने का प्रयास

Sat, 19 Apr 2025 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Attempt to molest and kill a BDS student
सोहना। सोहना शहर थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा बीडीएस की छात्रा से छेड़छाड़ करने व मारने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक रेंट ब्रोकर है, उसने छात्रा को एक फ्लैट रेंट पर दिलाया था और अब उसको अश्लील मैसेज करता है और शराब पीकर उसके फ्लैट में आकर छेड़छाड़ करता है।
विज्ञापन

छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने अपनी कार से उसकी बाइक में टक्कर मारने का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।पुलिस को दी शिकायत में यूपी के गाजियाबाद निवासी छात्रा ने कहा कि वह सोहना क्षेत्र स्थित एक यूनिवर्सिटी से बीडीएस कर रही है। जिसके लिए उसने एक रेंट ब्रोकर लोकेश सैनी को कमिशन देकर एक फ्लैट लिया था। उसके बाद से ही लोकेश सैनी शराब पीकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। वह उसे फोन करके परेशान करने लगा और गंदे मैसेज भेज रहा है। लोकेश सैनी कई बार छात्रा के फ्लैट के अंदर आ जाता और छेड़छाड़ करने की कोशिश करता। यही नहीं, वह फ्लैट में सोने के लिए कहता तो छात्रा ने मना कर दिया। वह यूनिवर्सिटी जाने के दौरान भी रास्ते में छात्रा को परेशान करने लगा। बीती 27 दिसंबर को लोकेश सैनी ने शराब पीकर कई फोन किए और गंदी बातें करने लगा। अश्लील मैसेज कर छात्रा को परेशान किया। बीती 5 अप्रैल को छात्रा बाइक से वापस फ्लैट पर आ रही थी तो लोकेश ने कार से बाइक में टक्कर मारने की कोशिश की। वहीं उसे धमकी दी कि वह उसके अलावा किसी और की नहीं हो सकती। छात्रा का आरोप है कि वह लोकेश सैनी की कार की टक्कर होने से बाल-बाल बची। लोकेश सैनी से उसे जान और इज्जत का खतरा बना हुआ है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed