{"_id":"6139f59e8ebc3ec7777a4104","slug":"attack-on-the-team-that-went-to-catch-electricity-theft-gurgaon-news-noi6035225101","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। गांव झाड़सा में बिजली चोरी रोकने गई टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला बोल दिया। इस दौरान घायल बिजली निगम कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ईमेल पर आई शिकायत के बाद सदर थाना पुलिस ने मारपीट, सरकारी काम में बाधा डालने व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
बिजली निगम के एसडीओ प्रभात ने सदर थाना पुलिस को बताया कि वह जेई मोहिंद्र, लाइनमैन विकास, राजीव समेत अन्य कर्मचारियों के साथ गांव झाड़सा में बिजली चोरी की जांच के लिए गए थे। इस दौरान उन्होंने पाया कि गांव में सचिन ठाकरान के घर बिजली का तार सीधे खंभे से लगी हुई है। इस पर उन्होंने वीडियोग्राफी कर तार उतार ली।
आरोप है कि इस दौरान सचिन ठाकरान व तीन अन्य लोग आए जिन्होंने बिजली निगम की टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें काबू किया। एसडीओ ने बताया कि इस घटना में बिजली निगम के कर्मचारियों को चोटें लगी जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल से उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।