{"_id":"6161d4898ebc3e4267715856","slug":"asi-vikas-gulia-was-a-partner-of-10-lakh-gurgaon-news-noi60954686","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्ती पड़ी महंगी: गैंगस्टर के लिए काम करने वाला दिल्ली पुलिस का एएसआई गिरफ्तार, 50 लाख की चोरी में था 10 लाख का हिस्सेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्ती पड़ी महंगी: गैंगस्टर के लिए काम करने वाला दिल्ली पुलिस का एएसआई गिरफ्तार, 50 लाख की चोरी में था 10 लाख का हिस्सेदार
Sat, 09 Oct 2021 11:12 PM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:12 PM IST
सार
दिल्ली पुलिस में तैनात एएसआई विकास गुलिया अपने ही गांव के गैंगस्टर विकास लगरपुरिया के साथ मिला हुआ है। एक अक्तूबर की रात बजघेड़ा थाना इलाके से तीन बदमाशों को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : delhipolice.nic.in
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गांव के ही गैंगस्टर के साथ मिलकर चोरी व लूट की वारदात को अंजाम देने वाला दिल्ली पुलिस का एसएआई विकास गुलिया अगस्त में खेड़कीदौला में हुई पचास लाख की चोरी में 10 लाख रुपये का हिस्सेदार था। विकास को शुक्रवार को दिल्ली से ही गिरफ्तार किया गया था। वह दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात है। फिलहाल दो दिन की रिमांड पर है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस में तैनात एएसआई विकास गुलिया अपने ही गांव के गैंगस्टर विकास लगरपुरिया के साथ मिला हुआ है। एक अक्तूबर की रात बजघेड़ा थाना इलाके से तीन बदमाशों को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया था। उन बदमाशों से की गई पूछताछ में सामने आया था कि तीनों बदमाश कुख्यात गैंगस्टर विकास लगरपुरिया गैंग से जुड़े हैं। उन्होंने 20 अगस्त की रात खेड़की दौला थाना इलाके में संचालित अल्फाजी कार्प मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी से 50 लाख रुपये का सामान चोरी किया था। यह भी बताया कि चोरी की प्लानिंग में दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल जनकपुरी में तैनात एएसआई विकास भी शामिल था।
विज्ञापन
तीन आरोपी अभी भी रिमांड पर
चोरी की रकम में से एक बड़ा हिस्सा उसको भी मिला है। इसके बाद जांच कर पुलिस ने शुक्रवार शाम एएसआई विकास गुलिया को दिल्ली से दबोच लिया। मामले में अपराध शाखा सेक्टर-31 के प्रभारी इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि आरोपी विकास को शनिवार को न्यायालय में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया गया है। वहीं इस मामले में पहले से ही गिरफ्तार तीन आरोपी अभी भी रिमांड पर चल रहे हैं। पूछताछ कर इनसे सभी वारदातों में संलिप्त होने की जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
22 करोड़ से ज्यादा की चोरी
खेड़की दौला इलाके की अल्फाजी कार्प मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में भले ही 50 लाख रुपये की चोरी की घटना दर्ज की गई है लेकिन चर्चा है कि कंपनी में 22 करोड़ से ज्यादा की चोरी हुई है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि इसे लेकर जांच की जा रही है।