फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Arrested for supplying banned capsules

Gurugram News: प्रतिबंधित कैप्सूल उपलब्ध कराने मामले में गिरफ्तार

Mon, 01 Jun 2026 07:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
Arrested for supplying banned capsules
गुरुग्राम। अपराध शाखा सिकंदरपुर की पुलिस ने स्मैक और प्रतिबंधित कैप्सूल उपलब्ध कराने मामले में एक आरोपी को 31 मई को सोहना बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले में अभी तक कुल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नूंह के घासेड़ा गांव निवासी मुबीन के रूप में हुई है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि 15 अप्रैल को 17.4 ग्राम स्मैक व 16 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ गिरफ्तार मोहम्मद तारीफ निवासी रायपुर गांव, सोहना को उसी ने मादक पदार्थ उपलब्ध कराए थे। मामले में सोहना सिटी थाने में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अन्य आरोपियों और मादक पदार्थों की सप्लाई चेन के संबंध में पूछताछ की जा रही है। मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed