फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Arrest warrant issued against brother-in-law and sister of BJP leader Kuldeep Bishnoi

Gurugram News: भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई के जीजा और बहन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

Sat, 01 Nov 2025 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Arrest warrant issued against brother-in-law and sister of BJP leader Kuldeep Bishnoi

विज्ञापन
प्लॉट के फर्जीवाड़े का मामला, गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दी दबिश, नहीं मिले



अग्रिम जमानत के लिए दोनों ने सेशन कोर्ट में लगाई याचिका, आज हो सकती है सुनवाई

संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। प्लॉट के फर्जीवाड़े के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी और भाजपा के वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई की बहन रोशनी व उनके पति अनूप बिश्नोई के खिलाफ गुरुग्राम जिला अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास दीपक यादव की अदालत ने यह आदेश दिया है। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश भी दी लेकिन दोनों आरोपी पुलिस को नहीं मिले। बताया जा रहा है कि अनूप व रोशनी बिश्नोई ने सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। शनिवार को अदालत उस पर फैसला भी दे सकती है।

पंजाब में फाजिल्का जिले के सितो गुन्नो गांव के धर्मवीर ने गुरुग्राम पुलिस को शिकायत दी थी कि 12 जनवरी 1996 को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी- तत्कालीन हुडा) ने उनके चाचा संदीप को सेक्टर 23/23-ए में प्लॉट नंबर 4772 आवंटित किया था। चाचा के साढ़ू केएल बिश्नोई को इस प्लॉट की जानकारी थी। 1 जुलाई 2004 को चाचा संदीप की मौत हो गई। आरोप है कि केएल बिश्नोई के बेटे विकास बिश्नोई ने एचएसवीपी के अधिकारियों के साथ मिलकर चाचा संदीप की जगह किसी और व्यक्ति को पेश किया और 19 दिसंबर 2007 को प्लॉट का पजेशन सर्टिफिकेट हासिल कर लिया।
विज्ञापन


फर्जीवाड़ा करके प्लॉट री-अलॉटमेंट लेटर के जरिए नीलम सिक्का, अशोक कुमार और राज कुमार सिक्का को ट्रांसफर कर दिया गया। इसके लिए इस्तेमाल हुए संदीप के फर्जी पैन कार्ड पर अनूप बिश्नोई के ड्राइवर चंद्रभान और फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस में अनूप बिश्नोई के गार्ड करणा राम की फोटो लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना मिलान के डीड रजिस्टर की

शिकायतकर्ता का आरोप है कि तहसीलदार नौरंग कुमार ने जानबूझकर इन दस्तावेजों में लगी फोटो और हस्ताक्षरों का मिलान किए बिना ही कन्वेंस डीड रजिस्टर कर दी। इस डीड पर सुदेश कुमार, नरेंद्र कुमार और विकास बिश्नोई गवाह के तौर पर पेश हुए हैं। तस्वीरों में करणा राम नकली संदीप कुमार बना हुआ है। इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। पुलिस इस मामले रोशनी व अनूप बिश्नोई की संलिप्तता भी मान रही है। दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ करना चाहती है। अब इस मामले में अगली सुनवाई छह नवंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed