फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   April 15 deadline passed, Gurugram schools still waiting for books

Gurugram News: 15 अप्रैल की डेडलाइन बीती, गुरुग्राम के स्कूल अब भी किताबों के इंतजार में

Thu, 16 Apr 2026 08:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
April 15 deadline passed, Gurugram schools still waiting for books
- पढ़ाई पर असर, 20 अप्रैल तक सप्लाई पूरी होने की उम्मीद
विज्ञापन

स्वरांजलि

गुरुग्राम। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के बावजूद जिले के सरकारी स्कूलों में किताबों की कमी बनी हुई है। शिक्षा विभाग ने 15 अप्रैल तक सभी विद्यार्थियों को किताबें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक कई स्कूलों में पूरी सप्लाई नहीं पहुंच पाई है। किताबें समय पर न मिलने से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। मजबूरी में विद्यार्थी पुरानी किताबों के सहारे पढ़ाई कर रहे हैं, जिससे नए सिलेबस को समझने में कठिनाई हो रही है। खासकर छोटी कक्षाओं के बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शिक्षकों का कहना है कि नई किताबों के बिना पढ़ाई को व्यवस्थित ढंग से चलाना चुनौती बन गया है। कई स्कूलों में आंशिक किताबें पहुंची हैं, जबकि कुछ कक्षाओं के छात्रों को अभी भी इंतजार करना पड़ रहा है। सरकार की ओर से पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को हर साल मुफ्त किताबें दी जाती हैं, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। इसके बावजूद देरी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। एक स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक ने बताया कि अभी सभी कक्षाओं की किताबें नहीं मिली हैं। जैसे ही किताबें उपलब्ध होंगी, तुरंत वितरण किया जाएगा। फिलहाल पुराने सिलेबस और उपलब्ध संसाधनों से पढ़ाई कराई जा रही है।
विज्ञापन


कोट- कुछ जिलों में किताबें पहुंच चुकी हैं और बाकी स्थानों पर वितरण जारी है। उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल तक गुरुग्राम के स्कूलों में किताबें पहुंचने की संभावना है। - अजय कटारिया, एसीपी, शिक्षा समग्र विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed