{"_id":"6175a0ccf78e3232914f4b2a","slug":"apply-till-27-for-admission-in-postgraduate-gurgaon-news-noi612219731","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातकोत्तर में दाखिला के लिए 27 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातकोत्तर में दाखिला के लिए 27 तक करें आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। महाविद्यालय में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिला के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने फिर से शेड्यूल जारी की है। इसके तहत आगामी 27 अक्तूबर तक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 29 अक्तूबर तक आवेदकों के दस्तावेज का ऑनलाइन सत्यापन होगा और 2 नवंबर को पहली मेरिट सूची जारी होगी। बता दें कि दाखिला प्रक्रिया के लिए पहली सारणी के अनुसार 7 से 17 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन करने के उपरांत 19 अक्तूबर तक दस्तावेज का ऑनलाइन सत्यापन कार्य करना था। वहीं 22 अक्तूबर को पहली मेरिट सूची जारी होनी थी।
लेकिन हरियाणा के विभिन्न विश्वविद्यालयों में स्नातक के अंतिम वर्ष के परिणाम नहीं आने के कारण स्नातकोत्तर के शेड्यूल को आगे बढ़ाया है। अब 27 तक ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे और 29 अक्तूबर तक विद्यार्थी दस्तावेज का ऑनलाइन सत्यापन कर सकेंगे। पहली मेरिट सूची में जिन विद्यार्थियों का उसमें नाम आएगा, वह 10 नवंबर तक फीस जमा करवा सकेंगे। बची सीटों पर 12 नवंबर को खुली काउंसलिंग शुरू होगी और उसी दिन मेरिट सूची जारी होगी। 13 नवंबर से दाखिला पोर्टल को दोबारा खोला जाएगा। इसमें विद्यार्थी नए ऑनलाइन आवेदन करने के साथ ही अपने पुराने आवेदन फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे। शहर के सेक्टर-9 स्थित राजकीय महाविद्यालय के दाखिला नोडल अधिकारी संजय कत्याल ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग ने दाखिला प्रक्रिया की नई समय सारिणी जारी कर दी है। ऐसे में विद्यार्थियों के पास 3 दिन का समय ऑनलाइन आवेदन करने के लिए बचा है, 27 अक्तूबर रात 12 बजे पोर्टल बंद हो जाएगा।