{"_id":"6155a3f38ebc3e4715055a72","slug":"apply-for-national-child-award-by-october-10-gurgaon-news-noi6076309189","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 10 अक्तूबर तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 10 अक्तूबर तक करें आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुुरुग्राम। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद चंडीगढ़ व जिला बाल कल्याण परिषद गुरुग्राम के माध्यम से राष्ट्रीय बाल बहादुरी पुरस्कार-2021 के लिए आवेदन मांगे गए हैं, जिसके लिए 10 अक्तूबर तक आवेदन किया जा सकता है। जिला उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने बताया कि जिले के किसी भी बच्चे ने 1 जुलाई 2020 से 30 सितंबर 2021 के दौरान कोई भी साहसिक व बहादुरी का कार्य किया हो। खास तौर पर वीरता का परिचय देते हुए अगर किसी की जान बचाई हो। वे आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की उम्र 6 वर्ष से 18 वर्ष के बीच हो, वह अपना आवेदन जिला बाल कल्याण परिषद् के कार्यालय में जमा करवा सकता है। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र का प्रारूप www.iccw.co.in से प्राप्त किया जा सकता है। इसके लिए आवेदन पत्र तथा अन्य शर्तों की जानकारी के लिए जिला कार्यालय पर भी संपर्क किया जा सकता है। पात्र बच्चे अपना आवेदन पत्र भरकर 10 अक्तूबर तक जमा करवा सकते हैं। उपायुक्त ने बताया कि पुरस्कार के लिए भेजी जाने वाली सिफारिशों के लिए बहादुरी के कार्य का लगभग 250 शब्दों में वर्णन, जन्म तिथि का प्रमाण-पत्र, समाचार पत्र या पत्रिका की कटिंग आदि संलग्न किया जाना अनिवार्य है।
महिला पुरस्कार के लिए 18 तक करें आवेदन
उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं से हरियाणा राज्य स्तरीय महिला पुरस्कारों के लिए 18 अक्तूबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पुरस्कारों के बारे में अधिक जानकारी के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की वेबसाइट पर संपर्क किया जा सकता है। उपायुक्त ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है। यह सम्मान प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को प्रदान किया जाता है।