{"_id":"6ace2c09086738d2cd0f10fd","slug":"anuj-janghu-wins-silver-medal-at-asian-masters-swimming-will-now-showcase-his-prowess-in-hungary-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-104157-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एशियन मास्टर तैराकी में अनुज जांघू ने जीता रजत पदक, अब हंगरी में दिखाएंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एशियन मास्टर तैराकी में अनुज जांघू ने जीता रजत पदक, अब हंगरी में दिखाएंगे दम
विज्ञापन
एशियन मास्टर तैराकी के रजत पदक विजेता खिलाड़ी अनुज जांघू। प्रशिक्षक
200 मीटर आईएम स्पर्धा में हासिल की सफलता, अगले साल विश्व मास्टर तैराकी प्रतियोगिता में उतरेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गांव दौलताबाद के पूर्व सीआरपीएफ जवान अनुज जांघू ने अंतरराष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया है। बंगलुरू में चार से 10 अक्तूबर तक आयोजित एशियन मास्टर तैराकी प्रतियोगिता में उन्होंने 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले (आईएम) स्पर्धा में दूसरा स्थान प्राप्त किया। 32 से 34 वर्ष आयु वर्ग में हिस्सा लेते हुए अनुज ने यह उपलब्धि हासिल की। अब वह अगले वर्ष हंगरी में होने वाली विश्व मास्टर तैराकी प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने की तैयारी करेंगे।
एशियन मास्टर तैराकी प्रतियोगिता में विभिन्न एशियाई देशों के तैराकों ने हिस्सा लिया। अनुज के लिए यह प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता साबित करने का अवसर रही। रजत पदक जीतने के साथ उन्होंने विश्व मास्टर तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर भी हासिल किया है। यह प्रतियोगिता तीन से नौ जुलाई 2027 तक हंगरी में आयोजित होगी, जिसमें दुनिया भर के मास्टर तैराक हिस्सा लेंगे।
अनुज जांघू ने बताया कि एशियाई प्रतियोगिता में पदक जीतने से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। अब उनके पास विश्व स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी के लिए पर्याप्त समय है। उन्होंने कहा कि हंगरी में मुकाबला अधिक चुनौतीपूर्ण रहने की उम्मीद है। ऐसे में वह अपनी तैयारी को बेहतर बनाने पर ध्यान देंगे, ताकि अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश के लिए पदक जीत सकें।