फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Another agency will handle the repair of hill flyover

दूसरी एजेंसी संभालेगी पहाड़ी फ्लाईओवर के मरम्मत का जिम्मा

Tue, 19 Jan 2021 11:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Another agency will handle the repair of hill flyover
गुरुग्राम। पहाड़ी गांव के समीप दिल्ली-रेवाड़ी रेल लाइन पर बने रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का जिम्मा अब दूसरी एजेंसी संभालेगी। लोक निर्माण विभाग ने मौजूदा एजेंसी के खिलाफ निलंबन के प्रस्ताव को चंडीगढ़ मुख्यालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि 11 माह पहले 7 मार्च को आरओबी का एक हिस्सा गिर गया था। घटना के बाद वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई थी। हालांकि, आरओबी के प्रवेश मार्ग को अवरुद्ध करने के लिए विभाग की तरफ से कोई ठोस उपाय नहीं किया गया था। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी प्रवेश मार्ग पर ड्रम इत्यादि रखने का दावा कर रहे हैं लेकिन स्थानीय लोग इन दावों को सिरे से खारिज कर रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले शनिवार को सुबह करीब सात बजे घने कोहरे में एक टैक्सी चालक ने ओवर ब्रिज के क्षतिग्रस्त होने की बात से अंजान होकर अपनी कार उस पर चढ़ा दी, और हादसे में उसकी मौत हो गई थी। मामले में पटौदी थाना पुलिस ने आरओबी की देखरेख करने वाली एजेंसी तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed