{"_id":"686c1112b42233634b06330f","slug":"an-unknown-driver-hit-a-girl-and-she-died-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-61727-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अज्ञात वाहन चालक ने युवती को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अज्ञात वाहन चालक ने युवती को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
गुरुग्राम। आईएमटी मानेसर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन चालक ने एक युवती को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवती की मौत हो गई। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
रायबरेली (उत्तर प्रदेश) के नई बस्ती देवानंदपुर निवासी सजनी कुमारी (20 वर्ष) अपने परिवार के साथ अलियर गांव में किराये पर रहती थी और आईएमटी मानेसर के पास ही एक वेयरहाउस में नौकरी करती थी। बीते रविवार की शाम ड्यूटी पूरी करके वह अपने कमरे की ओर वापस जा रही थी। जब वह सेक्टर-8 के पास पहुंची तो अज्ञात वाहन ने पीछे से सजनी कुमारी को टक्कर मार दी और उसकी मौत हो गई।
जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि वाहन चालक की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। चालक को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो