{"_id":"67c349572069099115064e14","slug":"an-inter-state-criminal-carrying-a-reward-of-rs-20000-was-caught-after-a-police-encounter-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-51988-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 20 हजार रुपये का इनामी व अंतरराज्यीय बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 20 हजार रुपये का इनामी व अंतरराज्यीय बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़ा
विज्ञापन
पुलिस टीम पर फायरिंग करने के उपरांत जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हुआ
- पुलिस ने घटनास्थल से बाइक, पिस्टल व आठ खाली खोल कारतूस किए बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अपराध शाखा मानेसर की पुलिस टीम ने मुठभेड़ के बाद 20 हजार रुपये के इनामी व अंतरराज्यीय बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग करके भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन पुलिस टीम की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। मुठभेड़ में घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अपराध शाखा मानेसर की पुलिस टीम को बीते शुक्रवार की रात सूचना मिली कि चोरी व लूट की वारदातों को अंजाम देने वाला बदमाश पचगांव से गुरुग्राम की ओर आ रहा है। बदमाश के पास अवैध हथियार भी हैं। वहीं, हरियाणा पुलिस ने बदमाश पर 20 हजार रुपये इनाम घोषित किया हुआ है। अपराध शाखा मानेसर के प्रभारी ने बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित की व पॉलीटेक्नीक कॉलेज मानेसर के पास दिल्ली-जयपुर हाईवे पर नाकाबंदी की गई।
कुछ समय के बाद नाके के पास एक बाइक पहुंची तो पुलिस टीम ने बाइक चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने बाइक लेकर भागने का प्रयास किया तो बाइक गिर गई। चालक पुलिस टीम पर गोली चलाते हुए भागने लगा। एक गोली पुलिस कर्मचारी की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। पुलिस टीम ने बदमाश को चेतावनी देते हुए आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन फिर भी वह पुलिस टीम पर गोली चलाता रहा। तभी पुलिस टीम ने अपनी सुरक्षा करते हुए जवाब में गोलियां चलाई तो एक गोली बदमाश के पैर में लगी। गोली लगने से बदमाश जमीन पर गिर गया और पुलिस टीम ने उसको पकड़ लिया। बदमाश की पहचान अलीम (30 वर्ष) निवासी गांव सहसन, जुरहेड़ा, जिला डींग (राजस्थान) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में आठ राउंड फायर हुए
अपराध शाखा मानेसर की पुलिस टीम और बदमाश की मुठभेड़ में कुल आठ राउंड फायर हुए। इनमें आरोपी ने छह व पुलिस टीम ने दो फायर किए गए। पुलिस टीम ने बदमाश द्वारा वारदात को अंजाम देने में प्रयोग की गई एक बाइक, एक पिस्टल, आठ खाली खोल कारतूस बरामद किए हैं।
20 हजार रुपये इनामी है बदमाश
बदमाश अलीम ने वर्ष 2024 में थाना सेक्टर-65 क्षेत्र से लूट की एक वारदात को अंजाम दिया था और इसके बाद वह गिरफ्त से बाहर चल रहा था। गुरुग्राम पुलिस ने बदमाश अलीम पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बदमाश का आपराधिक रिकॉर्ड जांचने पर पता चला कि उस पर चोरी, लूट करने के संबंध में 22 मामले गुरुग्राम, दिल्ली व राजस्थान में दर्ज हैं।
सीन ऑफ क्राइम टीम ने किया निरीक्षण
थाना मानेसर के प्रबंधक ने सीन ऑफ क्राइम, फिंगरप्रिंट टीमों को मौके पर बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि बदमाश के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत थाना मानेसर में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जाएगा। बदमाश की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ व जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।