फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   allegation of ganage rape

Gurugram News: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पांच युवकों व एक महिला पर केस दर्ज

Thu, 06 Nov 2025 06:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 06:59 PM IST
विज्ञापन
allegation of ganage rape
15 वर्षीय नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, पांच युवकों व एक महिला पर मामला दर्ज
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजपुर झिरका। क्षेत्र के एक गावं में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को घर से बुलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के भाई की शिकायत पर पांच युवकों और एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार 15 वर्षीय नाबालिग लड़की अपने घर पर थी कि उसे कुछ युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। जहां आरोपियों ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और 3 नवंबर को गांव के आसपास सीमा में छोड़ गए। पीड़िता ने इस बाबत सारी जानकारी अपने परिजनों को दी । परिजनों को बताया कि तीन युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, जबकि अन्य आरोपियों ने उसे घर से ले जाने में मदद की। पुलिस ने नाबालिग के बयान धारा 164 के तहत दर्ज किए हैं । शिकायत के अनुसार पुलिस ने इस संदर्भ में मकसूद , मौसम , कमरू , अजरु , नाजीर और बरिशा के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed