फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   After quarral over facebook man breaks car

फेसबुक पर हुए झगड़े के बाद युवक ने तोड़ी गाड़ी

Tue, 31 Dec 2019 11:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
After quarral over facebook man breaks car
गुरुग्राम। बिना सोचे-समझे फेसबुक पर टिप्पणी करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोपी युवक आधी रात को अपने साथी को लेकर युवक के घर के सामने पहुंचा और हंगामा करते हुए हवाई फायर कर दिया। गोली की आवाज सुनकर कॉलोनी के लोग सहम गए। आरोपियों ने युवक की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मकान मालिक के बेटे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, पुलिस ने हवाई फायर से इनकार किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बलदेव नगर निवासी अरुण का कुछ दिन से फिरोज गांधी कॉलोनी निवासी अखिल के साथ फेसबुक पर किसी पोस्ट को लेकर विवाद चल रहा था। हाल ही में अरुण ने आरोपी के फेसबुक पर टिप्पणी कर दी, जिस पर झगड़ा बढ़ गया। मामला इतना बढ़ा कि आरोपी युवक सोमवार देर रात करीब एक बजे अपने साथी नोनू को लेकर अरुण के घर पहुंचा। आरोप है कि उसने गाली-गलौच शुरू कर दी। इस दौरान हवाई फायर करते हुए जान से मारने की धमकी और बाहर खड़ी गाड़ी का शीशा तोड़कर फरार हो गए। युवक ने पड़ोस में रहने वाले मोहित उर्फ बिल्ले नामक युवक पर भी मुखबिरी करने का आरोप लगाया है। युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक वेदपाल के मुताबिक, दोनों पक्षों के युवक आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed