{"_id":"5d1f95188ebc3e3ccb256bc9","slug":"after-five-days-of-crime-police-opens-scientist-house-gurgaon-news-noi447464754","type":"story","status":"publish","title_hn":"वारदात के पांच दिन बाद पुलिस की मौजूदगी में खोला गया वैज्ञानिक परिवार का घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वारदात के पांच दिन बाद पुलिस की मौजूदगी में खोला गया वैज्ञानिक परिवार का घर
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-49 स्थित उप्पल साउथ एंड में वैज्ञानिक डॉ श्रीप्रकाश और उसके परिवार की हत्या व आत्महत्या की सनसनीखेज वारदात के पांच दिन बाद शुक्रवार को पुलिस ने वैज्ञानिक परिवार का घर खोला। डॉ दंपती के रिश्तेदारों की मौजूदगी में पुलिस अधिकारियों ने मकान के अंदर करीब चार घंटे तक जांच पड़ताल की। रिश्तेदारों से पूछताछ में डॉ दंपती की सोहना रोड पर भी संपत्ति की जानकारी मिली है। एसीपी सदर अमन यादव के मुताबिक रिश्तेदारों के बयान के आधार पर उस संपत्ति का सत्यापन करा जांच में शामिल किया जाएगा।
सोमवार को वारदात के बाद से ही वैज्ञानिक डॉ श्रीप्रकाश के घर को पुलिस ने सील कर रखा था। घर के बाहर पुलिस के जवान को भी तैनात किया गया था। वारदात के पांचवें दिन दोपहर को सेक्टर-50 थाना प्रभारी निरीक्षक शाहिद अहमद, दो उप निरीक्षक समेत डॉ श्रीप्रकाश और डॉ सोनू के रिश्तेदारों के साथ सील बंद मकान को खोला गया। पुलिस ने मकान के अंदर अलमारियों के लॉकर की जांच पड़ताल के अलावा छानबीन की। पुलिस ने सोसायटी प्रबंधन के कर्मचारियों को भी बुलाकर वारदात की घटनाक्रम को दोबारा पूछा। उसी आधार पर घर में जांच की गई।
पुलिस जांच में सामने आया कि डॉ सोनू की चार स्कूलों के अलावा सोहना रोड पर एक संपत्ति की बात सामने आई है। पुलिस इसकी जांच में भी जुट गई है। एसीपी अमन यादव के मुताबिक रिश्तेदारों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए गए। शनिवार को भी कई लोगों से पूछताछ की जाएगी।