फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   After fight with wife husband committed suicide by hanging himself in Gurugram

बीवी से बहस ने उजाड़ा संसार: सुभाष सह न सका पत्नी की बातें! लड़ कर घरवाली ने छोड़ा घर; पति ने लगा लिया फंदा

Sun, 21 Dec 2025 08:38 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: विकास कुमार Updated Sun, 21 Dec 2025 08:38 PM IST
सार

मृतक की पहचान एटा (उत्तर प्रदेश) के कुनेठा गांव निवास सुभाष (35) के रूप में हुई है। वह दिहाड़ी-मजदूरी करता था और परिवार के साथ गुरुग्राम के मोलाहेड़ा गांव में किराये पर रहता था।

विज्ञापन
After fight with wife husband committed suicide by hanging himself in Gurugram
मृतक सुभाष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम स्थित पालम विहार थाना के अंतर्गत मोलाहेड़ा गांव में किराये पर रहने वाले एक युवक ने शनिवार की रात को कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार की सुबह युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचाया।

विज्ञापन

लड़कर मायके चली गई थी पत्नी
मृतक की पहचान एटा (उत्तर प्रदेश) के कुनेठा गांव निवास सुभाष (35) के रूप में हुई है। वह दिहाड़ी-मजदूरी करता था और परिवार के साथ गुरुग्राम के मोलाहेड़ा गांव में किराये पर रहता था। पुलिस की जांच में सामने आया कि शनिवार को किसी बात को लेकर सुभाष की उसकी पत्नी के साथ कहासुनी हो गई थी। इसके बाद शाम को उसकी पत्नी लड़ाई होने पर पत्नी पड़ोस में ही अपने मायके चली गई थी। सुभाष ने रात को अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह 4 बजे जब सुभाष का साला विपिन कंपनी से ड्यूटी करके वापस आया तो वह उसने अपने जीजा को फंदे पर लटका हुआ देखा तो परिवार वालों और पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
सूचना मिलने पर पालम विहार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में पहुंचाया। जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार वालों के बयान दर्ज किए गए हैं। पति-पत्नी के बीच थोड़ी कहासुनी होने की बात सामने आई है। मामले की छानबीन की जा रही है, कोई संदिग्ध बात सामने आती है तो उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। रविवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन

अज्ञात कारणों से युवक ने लगाया फंदा
धर्म कॉलोनी में 19 दिसंबर की रात को एक युवक ने किराये के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पालम विहार थाने की पुलिस ने एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है।

जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि मकान मालिक जितेंद्र के पास मृत युवक का कोई आईडी प्रूफ नहीं है। युवक (मृतक) को उत्तर प्रदेश के औरेया निवासी सुनील ने किराये के कमरे पर रखवाया था। सुनील के गुरुग्राम वापस आने के बाद ही मृत युवक की पहचान हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed