{"_id":"5f6798e58ebc3e8bac714b6b","slug":"advocate-suicide-and-his-father-murder-case-gurgaon-news-noi5375149163","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी-सास समेत 4 ससुरालियों को बताया वारदात का जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी-सास समेत 4 ससुरालियों को बताया वारदात का जिम्मेदार
विज्ञापन
पत्नी-सास समेत 4 ससुरालियों
को बताया वारदात का जिम्मेदार
पीजी में वकील के पिता को कत्ल कर खुदकुशी करने का मामला
- सुसाइड नोट में बयां किया दिल का दर्द, रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। लक्ष्मण विहार स्थित पीजी में कहासुनी के बाद पिता की हत्या करने वाला वकील रविंद्र बेहद गुस्से में था। इसका पता इसी से चलता है कि उसने पिता सेवानिवृत्त एएसआई राजवीर दहिया को पांच गोलियां मारी थीं। इनमें से एक उनके बाजू को छूकर निकल गई, जबकि चार गोलियां उनके शरीर से निकलीं। इसके बाद उसने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। रविंद्र हत्या और खुदकुशी का इरादा करके ही पीजी पहुंचा था।
वारदात के बाद तलाशी के दौरान पुलिस को वकील के पास से सुसाइड नोट मिला है। इसमें वकील ने अपनी खुदकुशी के लिए पत्नी नेहा, सास बाला, साले गौरव और मामा ससुर लाल सिंह को जिम्मेदार ठहराया है। सेक्टर-9ए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अशोक डागर ने बताया कि रवींद्र के छोटे भाई मनजीत की ओर से इन सभी के खिलाफ वकील को खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
रविवार को पिता और पुत्र के शवों का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड ने किया। इसमें डॉक्टर दीपक माथुर और डॉक्टर युद्धबीर शामिल थे। डॉक्टरों के मुताबिक, वारदात के दौरान वकील ने अपने पिता को ताबड़तोड़ गोलियां मारी थीं। इनमें से तीन गोलियां छाती में, एक सिर में लगी थीं, जबकि एक गोली बाजू को छूकर निकल गई थी। इसके बाद उसने अपने सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। डॉक्टरों ने इस मामले में फॉरेंसिक विशेषज्ञों और पुलिस के आकलन को नकारा है कि वारदात से पहले बाप-बेटे के बीच मारपीट हुई थी। दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस वकील रविंद्र के भाई मनजीत के बयान के आधार पर पारिवारिक कलह के कोण से जांच को आगे बढ़ा रही है।