पनीर ने पहुंचाया अस्पताल: खाकर बच्चे हुए बीमार, दुकान पर पड़ा छापा तो रेंगते मिले कॉकरोच; खजूर भी थे खराब
खाद्य सुरक्षा विभाग ने पनीर की दुकान पर छापेमारी की है। सेक्टर-23 निवासी जितेंद्र कुमार ने स्थानीय जय शंकर पनीर भंडार से पनीर खरीदा था। पनीर खाने के बाद उनके बच्चों की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें उपचार कराना पड़ा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने पनीर की दुकान पर छापेमारी की है। सेक्टर-23 निवासी जितेंद्र कुमार ने स्थानीय जय शंकर पनीर भंडार से पनीर खरीदा था। पनीर खाने के बाद उनके बच्चों की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें उपचार कराना पड़ा। इस मामले में जितेंद्र कुमार ने खाद्य सुरक्षा विभाग में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए खाद्य सुरक्षा ने टीम के साथ निरीक्षण कर दुकान पर छापेमारी की।
निरीक्षण के दौरान दुकान में भारी गंदगी और अस्वच्छ माहौल मिला, यहां बड़ी संख्या में कॉकरोच मौजूद थे। साथ ही दुकान मालिक विजय शर्मा और अजय शर्मा वैध एफएसएसएआई लाइसेंस भी नहीं मिला। टीम को दुकान से समय सीमा समाप्त अरबियन खजूर और अन्य खाद्य सामग्री भी मिली।
छापेमारी के दौरान चार नमूने सीज किए गए खोया, देसी घी, पनीर और अरबियन खजूर। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि जांच रिपोर्ट में मानकों का उल्लंघन मिला होता है तो दुकान मालिकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इसमें जुर्माना, लाइसेंस निरस्तीकरण से लेकर दुकान बंद करने तक की कार्रवाई की जा सकती है। यह घटना एक बार फिर खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ हो रहे खिलवाड़ को उजागर करती है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. रमेश चौहान ने बताया कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की गई है। दुकान से खोया, देसी घी, पनीर और अरबियन खजूर के नमूने लिए गए हैं। जांच रिपोर्ट में मानकों का उल्लंघन मिला होता है तो दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें: 10वीं पास का कांड: सूरत से गया दुबई, चाइनीज ठगों के कॉल सेंटर में किया काम...बैंक खाते बेचे: ठगी का पर्दाफाश