फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Admissions at Sohna Nirankari College will continue until July 24.

Gurugram News: सोहना निरंकारी कॉलेज में 24 जुलाई तक होंगे दाखिले

Mon, 13 Jul 2026 04:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 04:40 PM IST
विज्ञापन
Admissions at Sohna Nirankari College will continue until July 24.
सोहना। निरंकारी बाबा गुरबचन सिंह मैमोरियल कॉलेज में विद्यार्थी स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं में 24 जुलाई तक दाखिला ले सकेंगे। वहीं, 25 जुलाई से 31 जुलाई तक 100 रुपये का शुल्क वसूला जाएगा। इसके अलावा एक अगस्त से 7 अगस्त तक दाखिला लेने के लिए विद्यार्थी को 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से शुल्क देना होगा। उक्त आदेश उच्चतर शिक्षा विभाग ने जारी किए हैं। कॉलेज में दूसरे व तीसरे वर्ष की कक्षाओं में दाखिले के लिए विद्यार्थियों को आधार कार्ड, फैमिली आईडी, दो पासपोर्ट फोटो, पिछले सेमेस्टर की डीएमसी जमा करानी आवश्यक होगी। वहीं, प्रथम वर्ष में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का दूसरे सेमेस्टर का रिजल्ट अभी तक घोषित नहीं किया गया है। निरंकारी कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. डीपी सिंह ने बताया कि यूजी व पीजी में दाखिला 24 जुलाई तक होगा। इसके बाद लेट फीस वसूली जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि पुराने विद्यार्थियों का दाखिला दूसरे सेमेस्टर की डीएमसी न आने पर प्रथम सेमेस्टर की डीएमसी के आधार पर हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed