फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Admission to PG course will be up to 25

25 तक होंगे पीजी कोर्सों में दाखिला

Tue, 19 Jan 2021 06:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 06:08 PM IST
विज्ञापन
Admission to PG course will be up to 25
गुरुग्राम। अब कॉलेजों की स्नातकोत्तर सीटों पर 25 जनवरी तक दाखिले दिए जाएंगे। रिक्त सीटों को देखते हुए उच्च शिक्षा निदेशालय ने विद्यार्थियों को एक और मौका दिया है। यह दाखिले फिजिकल काउंसलिंग के द्वारा होंगे। विभाग द्वारा दाखिला पोर्टल फिर से खोल दिया गया है।
विज्ञापन

इससे पहले 11 जनवरी को दाखिला प्रक्रिया पूरी की गई थी। इसके बाद भी पीजी कोर्स में 64 सीटें रिक्त थीं। यह दाखिला प्रक्रिया पांच चरणों में की गई थी। हालांकि, राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-9 और जटौली हेलीमेंडी कॉलेज में सभी सीटों पर दाखिले हो चुके हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-14 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय की दाखिला नोडल अधिकारी किरण ने बताया कि पीजी कोर्स के तहत कॉलेज में कुल 280 सीटें हैं। एमसीए, एमएससी और एमए भूगोल में 15 सीटें रिक्त हैं। वहीं, द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय में कुल 329 सीटें हैं। एमए और पीजी डीसीजी में 49 सीटें रिक्त हैं। सेक्टर-14 राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य आरके गर्ग ने बताया कि पीजी कोर्स में दाखिला प्रक्रिया को 25 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। दाखिला पोर्टल खुल चुका है। आवेदन कर विद्यार्थी फिजिकल काउंसलिंग में भाग लेने के लिए संस्थान में पहुंच सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed