फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Administration will stop black marketing of oxygen by putting bar code on cylinders

सिलिंडरों पर बार कोड लगाकर ऑक्सीजन की कालाबाजारी रोकेगा प्रशासन

Sat, 01 May 2021 11:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Administration will stop black marketing of oxygen by putting bar code on cylinders
गुरुग्राम। जिला प्रशासन ऑक्सीजन सिलिंडरों पर बार कोड की व्यवस्था करके ऑक्सीजन की कालाबाजारी रोकेगा। इस बारे में मंडलायुक्त राजीव रंजन ने शनिवार को विपलक इंडिया के रविंद्र यादव और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक्सपर्ट प्रदीप कुमार अग्रवाल के साथ वर्चुअल बैठक कर निर्णय लिया है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि विपलक इंडिया प्रोफेशनल कंपनी है जो कई ई-कॉमर्स कंपनियों की सप्लाई चेन का प्रबंधन कर रही है। उनका कहना है कि ऑक्सीजन से भरे हुए सिलिंडर लोगों को दिए जा रहे हैं लेकिन उनका कोई रिकॉर्ड या ब्योरा उपलब्ध नहीं है। अब ऑक्सीजन सिलिंडर पर बार कोड लगाया जा सकता है और जिस किसी को वह सिलिंडर दिया जाए, उसका मोबाइल नंबर तथा आधार नंबर लिया जाना जाएगा, ताकि सिलिंडर यदि 48 घंटे में दोबारा नहीं भरवाया जाता है तो कॉल सेंटर के माध्यम से उस व्यक्ति से संपर्क किया जा सके। कॉल सेंटर द्वारा उस व्यक्ति से पूछा जाएगा कि कोविड-19 के मरीज की तबियत कैसी है, यदि उसे और ऑक्सीजन की आवश्यकता है तो सिलिंडर दोबारा भरवाएं अन्यथा वह सिलिंडर उससे प्राप्त करके दूसरे जरूरतमंद मरीज को भरकर दिया जाएगा। यदि सिलिंडर किसी का व्यक्तिगत भी है तो भी उसे कुछ दिन के लिए लिया जा सकता है।
विज्ञापन

प्रशासन कंपनियों के सीएसआर से अस्थायी अस्पताल तैयार करवाकर कोविड-19 मरीजों के लिए अतिरिक्त बेड की व्यवस्था कर रहा है। ऐसे में प्रशासन को ज्यादा संख्या में चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की जरूरत पड़ेगी। ऐसे चिकित्सक जो मेडिसिन में स्पेशलिस्ट हैं या चेस्ट स्पेशलिस्ट हैं या पल्मनोलॉजी, एनेस्थीसिया में विशेषज्ञता रखते हैं या कोई भी एमबीबीएस डॉक्टर जो कोविड-19 मरीजों के लिए अपनी सेवाएं देना चाहते हैं, वे गुरुग्राम जिला प्रशासन से संपर्क करें। प्रशासन के पास स्वयं को रजिस्ट्रार करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed