{"_id":"64c11a01ba788baa8b037b64","slug":"administration-has-issued-some-instructions-before-independence-day-in-gurugram-delhi-ncr-2023-07-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Independence Day: स्वतंत्रता दिवस से पहले पतंगबाजी पर लगी रोक, सुरक्षा चाक चौबंद; होटलों के लिए एडवाइजरी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Independence Day: स्वतंत्रता दिवस से पहले पतंगबाजी पर लगी रोक, सुरक्षा चाक चौबंद; होटलों के लिए एडवाइजरी जारी
Wed, 26 Jul 2023 09:36 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 26 Jul 2023 09:36 PM IST
सार
गुरुग्राम में स्वतंत्रता दिवस से पहले प्रशासन ने कुछ निर्देश जारी कर दिए हैं। पूरे जिले में सुरक्षा चाक चौबंद है और पतंग उड़ाने पर भी रोक लगा दी है।
विज्ञापन
पतंग उड़ाते लोग (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के लिए जिले में सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा। जिलाधीन निशांत कुमार यादव ने इसके लिए बुधवार को विशेष सुरक्षा नियम लागू करने के निर्देश दिए। साइबर कैफे संचालक, पीजी, गेस्ट हाऊस और होटल में रुकने वाले अतिथियों का रिकॉर्ड उनके आईडी प्रूफ के साथ रखने होंगे। साथ ही पतंग और ड्रोन उड़ाने पर 15 अगस्त तक जिले में प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में सुरक्षा बढ़ाते हुए जिलाधीश ने जिले में होटल, मकान मालिकों और अन्य कार्यालयों में आने वाले किराएदारों और अतिथियों के रिकॉर्ड के साथ पहचान पत्र रखने के आदेश दिए हैं। दंड प्रक्रिया अधिनियम की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा के तहत यह आदेश जिले में बुधवार से लागू किए गए हैं।
विज्ञापन
लागू निर्देशों के दौरान ड्रोन ,माइक्रो लाइट एयर क्राफ्ट , ग्लाइडर या पावर ग्लाइडर के अलावा होट एयर बलून, पतंग उड़ाने पर रोक रहेगी। इस दौरान चाइनीज माइक्रो लाइट के प्रयोग पर भी प्रतिबंध रहेगा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुरक्षा कारणों से यह आदेश लागू किए गए हैं। आदेश न मानने वालों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन